मंजीत सिंह डीएसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर के नेतृत्व में शनिवार सुबह टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों के साथ साथ अन्य जांच शुरु की है। घर मे मौजूद कारों समेत अन्य कीमती सामान की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू के 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 1 एसआई समेत 17 सदस्यीय टीम सुबह करीब 6 बजे से जांच में जुटी हुई है। साथ ही, स्थानीय जिला प्रशासन के दो राजपत्रित अधिकारी, एक डॉक्टर समेत मेडिकल टीम और जिला पुलिस बल मौजूद है।