10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपार्जन केन्द्र में मिले किसानों को सुविधा

वर्षिक आमसभा में रखी बात

less than 1 minute read
Google source verification
उपार्जन केन्द्र में मिले किसानों को सुविधा

उपार्जन केन्द्र में मिले किसानों को सुविधा

नैनपुर. आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नैनपुर की वार्षिक आमसभा का समिति प्रांगण नैनपुर में दोपहर 1 बजे से आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता रामु सिरसाम ने समिति प्रशासक पीपी तिवारी की उपस्थिति में की। इस दौरान पूर्व समिति अध्यक्ष वीरन पटेल, उपाध्यक्ष नीरजा झारिया, वरिष्ट कृषक व पूर्व उपाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर, अवनीश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन विद्या प्रसाद श्रीधर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय की प्रस्तुति में विषम परिस्थितिओं के बीच समिति को 8 लाख रुपए से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ। वर्ष 21-22 में समिति के उत्कृष्ठ कार्यों व ऋण वितरण तथा वसूली के अलावा समय पर प्रदेश सरकार की योजनाओं का किसानो को लाभ दिलाने में सफल रहने के कारण मंडला एवं डिंडोरी जिले के लिए द्वितीय स्थान प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया।

सभा में उपस्थित किसानो ने समर्थन मूल्य पर गेहूं धान खरीदी करने सुलभ: सुरक्षित व सुविधा युक्त केन्द्र प्रांगण उपलब्ध करने की मांग रखी गई। किसानो ने समय पर आवश्यकत आनुसार उपयुक्त रसायनिक खाद का स्थानीय समिति स्तर पर भंडारण करने की मांग की। आमसभा में संगीता भोजक, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष नीरज झारिया ने अपने विचार व्यक्त किए। समिति प्रबंधक संतकुमार चंदेला के द्वारा शासन की नीति अनुसार समय-समय पर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र कृषक को प्रदान करने का आश्वासन दिया। समिति आमसभा का समापन अध्यक्ष की अनुमति से मुकेश हरदा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया। अंत में सभी उपस्थित किसानो को स्वल्पाहार के बाद सम्मान विदा किया गया। सभा में रामजी कछवाहा, प्रकाश ठाकुर, जगदीश साहू, निश्चय चौरसिया, मोहन पटेल, अनिल पटेल एवं सचिन तेकाम उपस्थित रहे।