
कोदो कुटकी पर दांव लगाने के लिए किसान तैयार
मंडला. कृषि विभाग ने खरीफ फसल का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके तहत खरीफ का रकबा पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ेगा वही खासकर धान के प्रति किसानों का रुझान तो बढ़ ही रहा है वहीं कोदो कुटकी पर दांव लगाने के लिए किसान तैयार हैं। एक जिला एक उत्पाद के चलते कोदो कुटकी उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके कारण इस बार कोदो कुटकी का रकबा बढऩे की उम्मीद है। धान का रकबा गत वर्ष की अपेक्षा करीब 5-6 हजार हेक्टेयर और बढऩे की संभावना है।
वहीं मक्का से किसानों की दूरी इस बार और अधिक बढऩा मानी जा रही है। विभाग ने 12 हजार हेक्टेयर कर लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि वर्ष 2020 में जिले में 20.32 हजार में मक्के की बोवनी की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष खरीफ कुल रकबा लाख 2 लाख 20 हजार था जबकि इस वर्ष का प्रस्तावित रकबा 2 लाख 36 हजार प्रस्तावित है। इसमें धान, कोदो-कुटकी, मक्का अधिक क्षेत्र वाली फसलें हैं। वहीं उड़द, अराहर, रामतिल आदि की फसल भी किसान लेते हैं। हालांकि इनका रकबा अधिक नहीं होता। इस बार किसानों का रुझान देखें तो धान की तरफ अधिक है, जबकि मक्का फसल में लगातार नुकसान के कारण इसका रकबा अब कम होता जा रहा है। इस बार इसी तरह की स्थिति रहने मक्का का रकबा घटेगा और इसके स्थान पर धान और कोदो-कुटकी की अधिक बोवनी होने की संभावना है। कोदो-कुटकी का इस बार 36 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।
अभी से तैयार होने लगे धान के गढ़े
जिले में देखे तो अभी खरीफ फसल की बोवनी में समय है लेकिन धान को लेकर किसानों की तैयारी शुरू हो चुकी है। किसान अपने खेतों में धान के गढ़े बनाने लगे हैं। बम्हनी के किसान राकेश पटेल, मोहित साहू, बैशाखू कछवाहा का कहना है कि धान की पैदावार अच्छी है और मंडी में भी धान को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसलिए उनके गांव में धान की फसल प्रमुख रूप से ली जाती है। इसी के तहत गांव में किसान अपने खेतों में गढ़े तैयार करने लगे हैं। अन्य गांव में भी जहां पानी के इंतजाम है वहां किसान धान को प्रमुखता दे रहा है। वहीं कृषि विभाग के आंकड़े देखें तो वर्ष 2020 में धान का रकबा 156 हजार हैक्टेयर था जो वर्ष 2021 में 165 हजार हुआ और अब 2022 में 170 हजार हैक्टेयर का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है।
खरीफ फसल के पिछले वर्षो के पूर्ति व प्रस्तावित लक्ष्य
फसल पूर्ति अनु, पूर्ति प्रस्ता लक्ष्य
वर्ष 2020 2021 2022
धान 156.00 165.64 170.00
मक्का 20.32 11.21 12.00
ज्वार 0.03 0.10 0.15
कोदो-कुटकी 26.50 29.92 35.00
उड़द 2.90 2.33 3.00
मंूग 0.72 0.75 0.85
अरहर 7.50 8.03 8.50
तिल 1.00 1.96 2.10
रामतिल 5.62 4.50 5.00
सोयाबीन 0.15 0.20 0.25
कुल रकबा 220.74 224.64 236.85
Published on:
24 May 2022 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
