22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Video story:- 10 जून से भाजपा सरकार लाड़ली बहनों के खातों में देगी एक-एक हजार रुपए

बहनों के सम्मान में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ

Google source verification

मंडला. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों के सम्मान में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत 10 जून से लाड़ली बहनों के खाते में प्रत्येक महीने 1 हजार रुपए प्रदेश की शिवराज सरकार भेजेगी। ये बातें भाजपा नेत्री सिहोरा विधायक नंदनी मरावी ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति कांग्रेस के बहकावे से बचें। अपने दस्तावेज गैर सरकारी संस्था में जमा ना करें, गोपनीय दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, खाता नंबर, समग्र आईडी, सहित अन्य जानकारी किस भी गैर सरकारी संस्था को देने से बचें, क्योंकि इन दस्तावेजों से साइबर फ्रॉड होने की संभावना है। विधायक नंदनी मरावी ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में प्रदेश में लगभग एक करोड 30 लाख महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया हैं। सभी पात्र महिलाओं को 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के सम्मान में यह राशि डिजीटल क्लिक के माध्यम से खाते में पहुंचाएंगे। यह ऐतिहासिक निर्णय मध्यप्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्वागत योग्य है। बताया गया कि इसके पूर्व प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना ने पूरे देश का ध्यान भाजपा सरकार की इस योजना की ओर आकर्षित किया था। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुषमा मिश्रा, जिला मंत्री कृष्ण कुमार चौकसे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू कछवाहा, महामंत्री शिखा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।