मंडला. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंजनिया नगर बैठक के दौरान शनिवार को नवीन कार्यकारिणी घोषण की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस जिला संयोजक वागीश पटेल उपस्थित रहे। विभाग संगठन मंत्री ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महती भूमिका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को राष्ट्र के पुनर्निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रही है। साथ ही बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अंजानियां नगर में महाविद्यालय /विद्यालय में किस प्रकार से युवाओं को एक दिशा देने का काम करना चाहिए कैसे काम को गति देना है उसको लेकर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अभाविप जिला संयोजक वागीश पटेल ने बताया कि आज का विद्यार्थी आज का नागरिक है और विद्यार्थियों में नैतिकता एवं सामाजिक गुण विकसित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। जिला संयोजक द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष घनश्याम झरिया, नगर मंत्री अंकित, नगर सह मंत्री मदन यादव, सुधांशु पेंद्रो, दुर्गेश यादव, सुरभि परस्ते, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट देवेश यादव, सह प्रमुख दुर्गेश यादव सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंजनिया नगर बैठक के दौरान शनिवार को नवीन कार्यकारिणी घोषण की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस जिला संयोजक वागीश पटेल उपस्थित रहे। विभाग संगठन मंत्री ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महती भूमिका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को राष्ट्र के पुनर्निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रही है। साथ ही बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अंजानियां नगर में महाविद्यालय /विद्यालय में किस प्रकार से युवाओं को एक दिशा देने का काम करना चाहिए कैसे काम को गति देना है उसको लेकर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अभाविप जिला संयोजक वागीश पटेल ने बताया कि आज का विद्यार्थी आज का नागरिक है और विद्यार्थियों में नैतिकता एवं सामाजिक गुण विकसित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। जिला संयोजक द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष घनश्याम झरिया, नगर मंत्री अंकित, नगर सह मंत्री मदन यादव, सुधांशु पेंद्रो, दुर्गेश यादव, सुरभि परस्ते, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट देवेश यादव, सह प्रमुख दुर्गेश यादव सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई है।