
गर्ल्स कालेज की छात्राएं जूट व पेपरमेशी का सीखेंगी हुनर
मंडला. शासकीय मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मंडला में जूट, मेक्रम एवं पेपरमेशी आर्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद नारायण खरे की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ यह छात्राओ के लिए अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बन सकता है। स्वामी विवेकानंद अल्पावधि प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक डा एसके धूमकेती ने प्रशिक्षण के लाभ के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डा डीके रोहितास ने 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। प्रशिक्षण संस्था सेंटर ऑफ डिस्कवरी फॉर विलेज डेवलपमेंट संस्था के डायरेक्टर निशार कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा की इस प्रशिक्षण से छात्राओं को प्रशिक्षण के बाद उत्पाद बनाकर अपनी छोटी-छोटी आवश्यक राशि अर्जित करने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आराधना दुबे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण से भविष्य में आमदनी का साधन बनेगा। प्रशिक्षण में जूट के उत्पाद, मेक्रम के आकर्षक उत्पाद के साथ साथ पेपरमेशी की डेमो ट्रेनिंग भी की जाएगी। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दो घंटे संचालित होगा। डा प्रदीप सोनी, डॉ. अंजू सिंह, डॉ अंजलि पंड्या, दिव्या श्याम, मंजू श्रीवास, एस तिवारी एवं अनिल वाजपेयी उपस्थित रहे। मास्टर्स ट्रेनर्स के रूप में मुक्ता सिन्हा, भूमिका पटेल एवं हर्षा बघेल होंगी। प्रशिक्षण में जूट एवं मेक्रम से निर्मित पैरदान, गणेश जी, वाल हेंगर झूमर, बोटल वर्क, टेबिल मेट, पेन पॉट हेंगर मिरर, लेटर हेंगर जैसे अनेक प्रोडक्ट बनाना सिखाया जाएगा। इसी तरह पेपर से निर्मित प्रोडक्ट का डेमो एवं प्रदर्शन किया जाएगा। बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद जो भी छात्राएं प्रोडक्ट बनाती है तो उसे मार्केटिग में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। डॉ डीएस बघेल ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।
Published on:
19 Aug 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
