
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय छात्रों को किया बीज वितरण
मंडला. शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वनों की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए पौधे व बीज का वितरण किया गया। ताकि छात्र इन पौधों को तैयार कर प्रकृति एवं समुदाय में लगाए जिससे कि वह जंगलों को प्रोत्साहन में आगे आ सके एवं उसका संरक्षण कर सकें। इस आयोजन में प्रताप सिंह मसराम सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्व वानिकी दिवस के महत्तव की जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में आभा चौरसिया प्रचार्य के द्वारा छात्रों को वनों को विकसित करने में योगदान देने की अपील की तथा इस अवसर पर छात्रों को अंकुर अभियान के तहत विद्यालय में पौधरोपण भी कराया गया। कार्यक्रम में योगेश श्रीवास्तव, आरके हरदहा, सीएस श्याम, बीके चौरसिया उपस्थित रहे। ईको क्लब प्रभारी आरके क्षत्री ने बताया कि जंगलों को बचाए रखने तथा पेड़ों के महत्व के विषय में आम जनता को जागरूक करने के लिए 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश है वानकी के प्रति सुरक्षा उत्पादन और वन विहार के बारे में लोगों को प्रेरित करना है। ताकि प्रकृति में जीव जंतु पेड़ पौधे की पतंग एक दूसरे पर निर्भर रह कर अपना जीवन बिता सकें कुछ वर्षों से मानव प्रकृति के साथ-साथ भौतिक व्यवस्था में पढ़कर भौतिक विलासिता में पढ़कर प्रकृति से छेड़छाड़ करते आ रहा है जिसके कारण जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग ग्लेशियर का पिघलना जैसे विकेट समस्याएं बढ़ी है। जिससे निपटने के लिए समय रहते ध्यान देना होगा।
वन परिक्षेत्र कालपी में कार्यशाला
कालपी. वन परिक्षेत्र कालपी स्थल काष्ठागार डिपो में सामुदायिक वन प्रबंधन एवं जन सहभागिता विश्व वानिकी दिवस एवं वनों का संरक्षण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनमंडल पश्चिम मंडला के निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा वन समितियों का पारित संकल्प वन प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने एवं संकल्प पारित कर उप वन मंडल अधिकारी विभाग द्वारा वन प्रबंधन के प्रावधानो को समझाया गया। कार्यशाला में जीके चतुर्वेदी उप वन मंडल अधिकारी निवास, उप वन मंडल अधिकारी महाराजपुर, परीक्षेत्र अधिकारी कालपी पीके प्यारी, पुष्पा उद्दे वन सभापति, संदीप नामदेव, रामचंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा सहित वन समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Published on:
22 Mar 2022 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
