1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी से नाराज मां ने नातिन को दी खौफनाक मौत, हैरान कर देने वाला मामला

ढाई महीने की मासूम बेटी के साथ अपनी मां के घर में रहने आई थी महिला...पुलिस ने आरोपी नानी को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
mandla.jpg

मध्यप्रदेश के मंडला में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही नातिन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह हैरान कर देने वाली है। पता चला है कि आरोपी महिला की मर्जी के खिलाफ उसकी बेटी ने शादी की थी और इसी बात से नाराज चल रही महिला (नानी) ने नातिन को मौत के घाट उतार दिया।


दिलदहला देने वाली घटना मंडला जिले के मवई थाना इलाके के धुबनी गांव की है। यहां रहने वाली इतवारिया धुर्वे नाम की महिला ने अपनी ढाई महीने की नातिन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी महिला इतवारिया ने बताया है कि उसकी बेटी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये बात उसे बर्दाश्त नहीं थी वो भी से उससे नाराज चल रही थी।
यह भी पढ़ें- पति के सामने बीवी प्रेमी के साथ घर में करती थी गंदा काम, फिर पति ने किया ये...


मां की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद अब जब इतवारिया की बेटी ने मासूम सी बेटी को जन्म दिया तो पहली बार अपनी मां के घर आई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मां ही उसकी मासूम बेटी की जान ले लेगी। पुलिस ने आरोपी महिला इतवारिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई घटना से हैरान है।
यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, गाड़ी से डंडा निकालकर युवक को पीटा, देखें वीडियो

Story Loader