5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादियों में देशी कपड़े पहनने का बढ़ रहा चलन

कपड़ा दुकान में रौनक आर्डर पूरा करने दिन रात जुटे टेलर्स

2 min read
Google source verification
शादियों में देशी कपड़े पहनने का बढ़ रहा चलन

शादियों में देशी कपड़े पहनने का बढ़ रहा चलन

मंडला. शहर की गलियां चौराहों, बाजारों में शादी का माहौल जोरो से चल रहा है। लोग शादियों की तैयारी जोरदार कर रहे है। गांव की सप्ताहिक बाजार हो या जिला मुख्यालय का सुपर मार्केट, हागगंज बाजार लोग खरीदी करने पहुंच रहे है। कोरोना काल के 2 साल बाद लोगों में अब काफी उत्साह देखा जा रहा है। शादी के सीजन को देखतेे हुए लोग इस बार अलग कुछ पहनना पसंद कर रहे हैं। इस बार लोग बाजार से कपड़े खरीद कर टेलर्स के पास सिलवा रहे है। जीन्स, फैंसी कपड़े कम देखने को मिल रहे हैं लोग अपने लुक के हिसाब से पहनना पसंद कर रहे है। रेडीमेट छोड़ देशी पहनावे में ज्यादा रूचि ले रहे है। व्यापारियों का कहना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से व्यापार में उठाव तो है लेकिन इस बार ग्राहक सिलवा कर कपड़े पहन रहे है। चाहे कोर्ट हो, या शर्ट-पेन्ट, या कुर्ता पहजामा हो सभी पकड़े इस बर सिलवाकर पहना जा रहा है। गांव-देहात से आए ग्रामीणों का कहना भी है कि इस बार हमारी फसल भी अच्छी आई है। जिससे शादीयों में हमे काफी उत्साह भी है। रोजाना बाजार में खरीदी के लिए परिवारजन आ रहे है।
कॉटर्न के कपड़ो की बढ़ी मांग
शादी के सीजन को देखते हुए कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल फॉर्मल वियर में भी किया जा रहा है। जिसकी बाजार में अत्याधिक मांग की जा रही है। कॉटर्न का कपड़ा अच्छा माना जा रहा है। आकर्षक डिजाइन एवं लुभावने दिखने वाले यह फॉर्मल वियर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वेस्टर्न में शट्पैंट एवं स्कर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं और इंडियन में सलवार सूट, साडी़ एवं कुर्ती में से महिलाएं अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन रही है। शादी बेहद शानदान ढंग से होती है इसे भव्य और शानदान बनाने में जिले के रहवासी कोई कसर नहीं छोड़ते है शादी के दौरान इससे जुड़े कई फंक्शन भी होते हैं और ऐसे में अलग-अलग फंक्शनों में क्या पहना जाए, इसे लेकर कई लोग परेशान रहते हैं।
इनका कहना
लोग रेडीमेट कपड़े ना लेकर सिलवाने में इंट्रस्ट ले रहे है। पिछले वर्ष कोरोना के कारण शादियां कम हुई थी लेकिन इस बार शादियां बढ़ के हो रही है। इस बार मार्केट अच्छा है जो दो साल का कोटा है वो इस बार पूरा होने की उम्मीद है।
राजकुमार क्षत्री, कपड़ा व्यापारी
लोग इस बार कुछ अलग पहनना पसंद कर रहे है। रेडीमेट छोड़ देशी पहनावे पर ज्यादा रूची ले रहे है। इस बार फरवरी, मार्च में काफी शादियां थी अप्रैल में भी मुहर्त है जिसकों लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा है।
निखलेश जसवानी, कपड़ा व्यापारी
रोजाना हमारे पास गांव, देहात शहर के लोग कपड़े सिलवाने आ रहे है। लोगो के चेहरे में कपड़े सिलवाने में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। चाहे शूर्ट हो या पेन्ट शर्ट लोग सिलवा कर रही पहनना पसंद कर रहे है।
प्रदीप नामदेव, टेलर्स
इस बार लोगों में काफी उत्साह है। हर तरफ फॉमर्ल पेंट शर्ट, शूर्ट बनवाने में काफी उत्सुकता देखा जा रहा है। क्योंकि जो दो साल कोरोना काल में मार्केट बंद हुआ था जिसके कारण मार्केट में कम गिरावट आ गई थी इस बार बहुत ही ज्यादा उत्साह है। लोग कपड़े बनवाने में रूचि रख रहे है।
दिलीप सिंह तिलवार, टेलर्स