4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचा रहा गर्म कुंड

22 किलोमीटर दूर फूलसागर गरम कुंड बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

2 min read
Google source verification
कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचा रहा गर्म कुंड

कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचा रहा गर्म कुंड

मंडला. कड़ाके की ठंड और घंटो खुले कुंड में नहाना फूलसागर में आम बात है। यहां नहाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। सुनने में अजीब लगता है लेकिन आप ये नजारा देख सकते हैं। लोग इस कुंड में रोग दूर करने के लिए नहाते हैं और हम आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड में भी इस कुंड में नहाने से ठंड का एहसास नहीं होता। इस अद्भुत कुंड को देशभर में गरम कुंड के नाम से जाना जाता है। और दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। जिले से 22 किलोमीटर दूर पास एक ऐसा ही कुंड है जिसे गरम पानी के कुंड के नाम से जाना जाता है। यहां का पानी हमेशा गरम रहता है। बताया जाता है कि तेज ठंड के दौरान भी यहां का पानी कभी ठंडा नहीं होता। क्षेत्रीय लोगों की मान्यता है कि कुंड में नहाने से सभी रोग दूर हो जाते हैं। शायद यही वजह है कि ज्यादातर लोग यहां गरम पानी के कुंड में नहाने आते हैं।
कड़ाके की ठंड के साथ ही यहां भीड़ बढऩे लगी है। ठंड के बीच भी यहां बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि कुंड के पानी से धुआं उठता हुआ दिखाई देता है। पानी में पैर रखते ही ठंडक भाग जाती है। यही नहीं कुंड से बाहर निकलने के बाद भी ठंडक महसूस नहीं होती।
कुंड का पानी चमत्कारिक
लोगों का कहना है कि फूलसागर के गर्म कुंड का पानी चमत्कारिक है, जो भी इसमें स्नान करता है उसके रोग दूर हो जाते हैं। बताया जाता है कि इस कुंड में आस्था के चलते ही यहां पहले दूर-दूर से लोग आया करते थे। कुंड अब भी मौजूद है और लोग अपनी आस्था के चलते यहां आते भी हैं और यहां का पानी अपने संबंधियों के लिए भी ले जाते हैं।
लंबे समय से खराब मार्ग दुरस्त हो गया है। पर्यटक विभाग द्वारा जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके बाद यहां अधिक रौनक दिखाई देने लगी है। पर्यटकों का कहना है यहां एक महिला व एक पुरूष पुलिस की डï्यूटी लगाई जानी चाहिए। परिवार के साथ पहुंचाने वाले लोगों के साथ ही कुछ आसामाजिक तत्व भी पहुंचते हैं। जिससे यहां का वातावरण खराब हो रहा है।
देश में हैं ये गरम पानी के कुंड
पटना के समीप राजगीर के जल कुंड
बकरेश्वर जल कुंड पश्चिम बंगाल
मणिकरण हिमाचल प्रदेश
अत्रि जल कुंड, ओडिशा
यूमेसमडोंग सिक्किम
पनामिक लद्दाख
तुलसी श्याम कुंड गुजरात
झारखंड के 60 गर्म पानी के कुंड
तप्तकुंड बद्रीनाथ, उत्तराखंड
यमुनोत्री, उत्तराखंड