मंडला

वार्ड की अंदरूनी सड़कों का वाहन स्टैंड के रूप में किया जा रहा उपयोग

शहर में बढ़ती जन संख्या के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है

2 min read
Oct 14, 2023
वार्ड की अंदरूनी सड़कों का वाहन स्टैंड के रूप में किया जा रहा उपयोग

मंडला. शहर में बढ़ती जन संख्या के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लोग वाहन तो खरीदी कर रहे हैं लेकिन उन वाहनों को खड़ा करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर मुख्य मार्ग का उपयोग वाहन पार्किंग स्थल के रूप में किया जा रहा है। शहर में कई गली-मोहल्लों में तो सड़क किनारे अवैध रूप से टीन शेड लगाकर अपने वाहन खड़ा करने के लिए गैराज बना दिए गए हैं। कई स्थानों में जिसमें मुख्य मार्ग से लेकर गली.मोहल्ले की सड़कें भी शामिल हैं यहां रात होते ही चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें नजर आती हैं मुख्य मार्गों में खड़े किए जाने वाले इन वाहनों से अन्य वाहनों की आवाजाही तो प्रभावित होती ही है साथ ही अति आवश्यक सेवाओं में लगे एंबुलेंस, फायर बिग्रेड आदि वाहन भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। शहर में कई रिहायशी इलाकों में मनमाने ढंग से नियम विरूद्ध गोदाम बना लिए गए हैंए इसके अलावा कई व्यापारियों द्वारा अपने घरों का उपयोग भी गोदाम के रूप में किया जा रहा हैए जहां सुबह से देररात तक मुख्य मार्ग में ट्रक आदि बड़े वाहन खड़े कर लोडिंग-अनलोडिंग कराई जाती है। इस दौरान उस मार्ग में आमजनों का आवागमन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति पड़ाव अंतर्गत कई मार्गो में देखी जा सकती है। इसके अलावा बुधवारी मार्ग, श्रीराम वार्ड, सुभाष वार्ड में यह स्थिति ज्यादा देखी जाती है। पड़ाव में स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई व्यापारियों की दुकानें मुख्य मार्ग में हैं। इन दुकानों में पीछे का दरवाजा मोहल्ले की सड़क में खुलता है कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान के पीछे का भाग का उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता है। पड़ाव जैन मंदिर के आसपास, कृषि उपज मंडी के पीछे सुभाष वार्ड में वार्डवासी इन गलत तरीके से संचालित गोदाम और यहां खड़े होने वाले वाहनों से खासे परेशान नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाजाही की सड़क में ट्रक आदि वाहन खड़े किए जाने से कई बार हादसे हो चुके हैं। यही नहीं दो पहिया वाहनों का निकल पाना मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे नियम विरूद्ध गोदाम संचालित गोदाम के बाहर खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।

चालकों की मनमानी

मुख्य मार्गों का उपयोग वाहन स्टेंड के रूप में करने में बस संचालक भी पीछे नहीं है। ज्ञानदीप स्कूल के सामनेए निर्मला स्कूल के आसपास, जिला अस्पताल के पीछे सहित कई अन्य मार्गों में बसों को देर रात मुख्य मार्ग में लाकर खड़ा कर दिया जाता हैए जबकि जानकारों का कहना है कि परिवहन विभाग के नियमानुसार बस परमिट जारी करते समय यह सुनिश्चित किया जाता है कि बस संचालक की बसों को खड़े करने के लिए सुरक्षित पार्किग स्थल है या नहीं। न तो परिवहन विभाग इन नियमों का पालन करता है न ही यातायात विभाग द्वारा मुख्यमार्गो का पार्किंग स्टैंड के रूप में उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाती है।

Published on:
14 Oct 2023 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर