18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेसोबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

नवीन हाई स्कूल ने नेहरू स्कूल को हराया

2 min read
Google source verification
जेसोबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

जेसोबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

मंडला. जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के भूतपूर्व छात्रों के संगठन जेसोबा के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 23 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू उमावि महाराजपुर एवं शास नवीन हाई स्कूल महाराजपुर के मध्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। दीन दयाल कुमरे प्राचार्य पंडित जवाहर लाल नेहरू उमावि महाराजपुर के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ जेसोबियन एनके यादव के विशिष्ठ आतिथ्य एवं एके शुक्ल, अध्यक्ष जेसोबा की अध्यक्षता, में पंडित जवाहर लाल नेहरू उमावि महाराजपुर में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा अतिथियों के परिचय से हुआ। प्रतियोगिता में पंडित जवाहर लाल नेहरू उमावि महाराजपुर से तुलसीराम मरकाम, रितिक कुमर धुर्वे एवं सतेन्द्र आर्मो तथा शास नवीन हाई स्कूल महाराजपुर से यशमीत प्रकाश, समीर ठाकुर एवं युगांक प्रजापति ने सहभागिता की। अतिथि स्वागत के बाद तीन चरणों में संपन्न इस आयोजन में सुनील अग्रवाल एवं एके शुक्ल ने छात्रों से प्रश्न पूंछे तथा स्कोरर की भूमिका एनके यादव ने निभाई। इस प्रतियागिता में शास नवीन हाई स्कूल महाराजपुर के छात्रों ने अपने प्रभारी प्राचार्य मदन कछवाहा के मार्गदर्शन में विजय श्री प्राप्त कर द्वितीय चरण में प्रवेश किया। विशिष्ट अतिथि एनके यादव ने ऐसे आयोजनों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी बतलाया। दीन दयाल कुमरे प्राचार्य पंडित जवाहर लाल नेहरू उमावि महाराजपुर ने कहा छात्रों से पूंछे गए प्रश्न रोचक एवं छात्रोपयोगी रहे। छात्रों कोे समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन एवं आपस में प्रश्नों को पूंछने का अभ्यास करना चाहिए। एके शुक्ल नेे कहा कि क्विज कांटेस्ट कराने के पीछे जेसोबा का यही लक्ष्य है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो।

आयोजन में विद्यालयीन छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिका प्रतिज्ञा पटैल, सुप्रिया बिसेन, रॉक्सी टांडिया, प्रेमलाल भांवरे आदि भी उपस्थित रहे। जेसोबा क्विज कांटेस्ट की 24 नवंबर को होने वाली प्रथम चरण की आगामी प्रतियोगिताएं 12 बजे से शास कन्या उमावि निवास में शास उत्कृष्ट उमावि निवास, शास मॉडल उमावि निवास तथा शास कन्या उमावि निवास के मध्य तथा 2 बजे से शास उमावि बबलिया में बजरंग उमावि बबलिया एवं शास उमावि बबलिया के मध्य संपन्न होगी।