
काछी हरदहा समाज ने स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
मंडला. काछी हरदहा महासभा द्वारा स्वजातीय जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। वर्ष 2021-2022 में त्रिस्तीय पंचायत निर्वाचन, नगर पालिका मंडला, नगर परिषद बम्हनी बंजर एवं अन्य समितियों में निर्वाचित हुए हैं। ऐसे स्वाजातीय बंधुओं का महासभा द्वारा एक कार्यक्रम हरदहा पंचायत भवन बंहनी बंजर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद हरदहा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत परिषद बम्हनी बंजर, विशिष्ट अतिथि शशि शंकर कछवाहा अध्यक्ष कछवाहा समाज मंडला, अतिथि पंचम लाल हरदहा रिटायर शिक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद बम्हनी बंजर अध्यक्ष मीना हरदहा, पार्षद जगदीश हरदहा, नगर पालिका अध्यक्ष मंडला विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, बसंत हरदहा गंगोरा, मनोज हरदहा गंगोरा, अंजली हरदहा गंगोरा, सुमन हरदहा गंगोरा, बिंदा हरदहा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा, सत्यम पटैल सकवाह कला, बसंत हरदहा सकवाह कला, सुलोचना हरदहा सकवाह कला, राजेश हरदहा प्रान्तीय अध्यक्ष आप अपनी पार्टी, राकेश हरदहा प्रान्तीय महामंत्री, शिव हरदहा प्रन्तीय सचिव एवं अन्य निर्वाचित सदस्यों को पुष्प हार पहना कर तिलक लगाकर, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अशोक हरदहा ने किया। अतिथियों महासभा में अपनी बात रखकर संबोधन किया। महासभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार हरदहा ने कहा आज हम राजनीतिक रूप से भी संगठित हो ताकि समाज का उत्थान कर सकें। कार्यक्रम में संरक्षक गणेश हरदहा, संरक्षक गोपाल हरदहा, नरोत्तम लाल हरदहा, ठुन्नू लाल हरदहा, मानसिंह हरदहा, सुनील हरदहा, बसंत हरदहा, मीडिया प्रभारी अनिल हरदहा आदि उपस्थित रहे।
Published on:
07 Mar 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
