
कुशवाहा परिवार पीढिय़ों से कर रहे शीतला माता की सेवा
मंडला. चैत्र नवरात्र के अब कुछ दिन ही शेष हैं। कोरोना के प्रतिबंध के बिना ही इस बार सभी आयोजन किए जाएंगे। जिसको लेकर देवी मंदिरों में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिले के प्रमुख मंदिरों में से एक जेल ग्राउंड स्थित शीतला मंदिर में इस बार शतचंडी महायज्ञ की तैयारी की जा रही है। यहां सैंकड़ों की संख्या में जवारे व कलश स्थापित किए जाते हैं। जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है जहां भक्तो का तांता लगा रहता है यह मंदिर स्टेडियम ग्राउंड के पास जिला जेल परिसर के बाजू में स्थित है। यहां चैत्र नवरात्रि में भक्तो की काफी भीड़ देखी जाती है श्रृद्धालु का मानना है कि शीतला मां की एक अलग महिमा है। यहां जो भी आता है, उनकी हर मनोकामना पूर्णं होती है। मंदिर के पंडित मदन लाल कुशवाहा ने बताया कि मां की महिमा तो हर व्यक्ति जानता ही है यहां दूर-दराज के ग्रामीण शहरों से श्रृद्धालु आया करते हैं। पंडित मदनलाल कुशवाहा ने बताया कि मंदिर की स्थापना करीब 1875 में हुई थी उन्होंने कहा कि यह मंदिर 3 पीढ़ी से है उनके दादा, परदादा भी मां की सेवा में थे और आज मैं भी मॉ के चरणों में सेवा दें रहा हूं। शीतला मां की एक ऐतिहासिक कहानी है जब जिला जेल परिसर का निर्माण 1875 में हो रहो था तब यहां की दीवारे दिन में पूर्ण कर दी जाती थी और रात्रि समय वह दीवार अपने-आप गिर जाती थी। यहां के कारीगर और मिस्त्री के यह बात समझ नहीं आ रही थी। स्थानीय शासन-प्रशासन भी यह देख का आश्चर्य चकित हो जाते थे वहीं स्थानीय ठेकेदार द्वारा आसपास के लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शीतला मां का स्थापना यहां होनी थी लेकिन यहां शीतला मां का स्थान नहीं है। फिर ठेकेदार द्वारा शीतला मां की साधना की गई। ऐसा कहा जाता है कि निर्माणाधीन ठेकेदार के सपने में मां शीतला का स्वरूप दिखा और मां ने कहा की पहले मंदिर की स्थापना की जाए। फिर जेल का निर्माण कराया जाए। तभी ठेकेदार द्वारा उक्त स्थल की खुदाई की गई और शीतला मां की प्रतिमा खुदाई के दौरान निकली वहीं उक्त स्थल पर प्रतिमा का स्थापना किया गया। फिर जिला जेल परिसर निर्माण ठेकेदार द्वारा मंदिर को बनवाया गया। अब यहां नवरात्र के साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लए पहुंचते हैं।
Published on:
30 Mar 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
