16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन दुकान में उपभोक्ताओं की लग रही लंबी कतार

सर्वर ने रोकी दुकानों में राशन वितरण की रफ्तार

2 min read
Google source verification
राशन दुकान में उपभोक्ताओं की लग रही लंबी कतार

राशन दुकान में उपभोक्ताओं की लग रही लंबी कतार

मंडला. गुरुवार को जिले की कई राशन दुकानों में उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। जिसका कारण सर्वर पूरी रफ्तार से काम नहीं करना बताया गया। कई दुकानों के सेल्समेनों ने बताया कि पिछले 5-6 दिनों से सर्वर की काफी समस्या बनी हुई है एक तरफ समय में सभी उपभोक्ताओं को राशन वितरण किए जाने का दवाब है वहीं दूसरी तरफ सर्वर ठीक से काम नहीं करने से उपभोक्ताओं द्वारा विवाद किया जाता है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी चेतराम कौशल ने बताया कि सर्वर की समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है, इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

सर्वर पर दवाब बढ़ा

सर्वर की धीमी रफतार के पीछे विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस समय में ईकेवायसी सहित कई तरह के विभागीय कार्य ऑन लाईन किए जा रहे हैं जिससे सर्वर पर दवाब बढ़ा है। पूर्व में उपभोक्ता को एक बार फिंगर लगाने से पीएमजीएवाय और पीडीएस का राशन मिल जाता था लेकिन अब इन दोनों राशन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को दो बार फिंगर देना पड़ रहा है। वर्तमान में पिछले महिने का भी राशन वितरण किया जा रहा है क्योंकि पिछले माह राशन दुकानों को विलंब से राशन का आवंटन मिला था। इससे तरह इससे सर्वर पर दवाब तो बढ़ा ही है साथ ही उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय राशन दुकान में देना पड़ रहा है। बता दें कि पीएमजीेएवाय और पीडीएस के वितरण में अलग-अलग फिंगर देने की प्रक्रिया लगातार राशन वितरण में आ रही शिकायतों के चलते किया गया है कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सेल्समेन एक बार अंगूठा लगवाकर उपभोक्ता को एक योजना का राशन दे देते थे और उपभोक्ता को दोनों योजना का राशन देने की बात कह दी जाती थी और उपभोक्ता भी सेल्समेनों की इस गड़बड़ी को नहीं भांप पाते थे। जिसे देखते हुए अब शासन द्वारा पीएमजीएवाय और पीडीएस के राशन के लिए अलग-अलग दो बार अंगूठा लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि दोनो योजना का राशन उपभोक्ता को मिल सके। वर्तमान में सर्वर की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को समय में राशन नहीं मिल पा रहा है और राशन पाने के लिए कई बार राशन दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।