20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

video story:- आज विराजेंगे भगवान गणपति, गणेशोत्सव की रहेगी धूम

28 सितंबर होगा गणेश विसर्जन

Google source verification

मंडला. देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ की आज की जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पंडालों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गणेशोत्सव समिति ने बारिश को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है। गणेश प्रतिमाएं दो दिन पहले से मूर्तिकार पूर्ण रूप दे चुके है। स्थानीय मूर्तिकारों के द्वारा निर्मित प्रतिमाओं के अलावा अन्य स्थानों से लाई गई प्रतिमाएं भी शामिल है। सराफा दुकानो में चांदी की प्रतिमाएं आर्कषण बनी हुई है। लोग मनमोहक मूर्तियां स्थापित करने के लिए ला रहे है।

आज गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गणेशोत्सव पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष मंगलवार 19 सितंबर के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। बताया गया कि विनायक चतुर्दशी 18 सितंबर को दोपहर 12.39 बजे से शुरू हुआ, जो आज मंगलवार 19 सितंबर को रात 08.43 बजे यह तिथि समाप्त हो जाएगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक भी गणेश जी की पूजा के लिए शुभ समय है। वहीं सुबह 09.45 बजे से रात 08.44 बजे तक चंद्रमा दर्शन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस साल श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 11.07 मिनट से शुरू होगा, जो कि दोपहर 1.34 मिनट तक रहेगा।

जानकारी अनुसार स्थानीय समितियों के अलावा घरों में स्थापित की जाने वाली एवं दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वाली प्रतिमाओं को ले जाने क्रम गणेश स्थापना के एक दिन पहले पूरे दिन चलता रहा। दस दिवसीय गणेशोत्सव के लिए सभी लोगों में विशेष उत्साह है। मिष्ठान भंडार में मोदक, लड्डू बन चुकें है। जिसमें मोदक अधिक तादाद में बनाये गए है।

नगर के 24 वार्डो के प्रमुख स्थानों में सार्वजनिक स्तर पर गणेश स्थापना की जाती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में घरों में भी गजानन स्थापित किए जाते है। दस दिन तक चलने के बाद इस उत्सव का समापन अनंत चौदस को किया जाएगा। गणेशोत्सव पर्व में नगर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा।