Major road accident: मंडला में बुधवार सुबह सात बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। गनिमत रही कि यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, यदि बस खेत के स्थान पर अन्य स्थान में पलटती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हादसे का शिकार भोपाल बिछिया रूट की बस हुई है। जिसमें करीब 35 यात्री सवार थे। वहीं इस यात्री वाहन में कुछ यात्री मंडला जिला मुख्यालय में उतर गए थे। इसमें सवार बाकी यात्रियों को बस बिछिया ले जा रहे थी, इसी दौरान यात्री बस अनियंत्रित हुई और मुरमखाप के पास एक खेत में पलट गई।
बस के पलटते ही चीख पूकार मच गई। आसपास क्षेत्र के रहवासी आवाज सुनकर बस यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। जहां हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जांच पुलिस कर रही है। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।