5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधूरे पड़े जबलपुर मार्ग के विरोध में एमडी का पुतला दहन

4 दिन चली पदयात्रा, दिया धरना, सांैपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 29 May 2019, 11:11 AM IST

MD's effigy combustion in protest against unfinished Jabalpur route

MD's effigy combustion in protest against unfinished Jabalpur route

मंडला. मंडला जबलपुर मार्ग निर्माण को लेकर 25 मई से शुरु हुई पदयात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची और जनसभा में परिवर्तित हो गई। कल इस आंदोलन में शहर के नागरिक और जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आ गए और सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने हाइवे निर्माण पूर्ण किये जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया। गौरतलब है कि ग्रामीण व किसान पंचायत मजदूर महासभा द्वारा 25 मई को नारायणगंज से उक्त पदयात्रा निकाली गई थी जो चार दिन का सफर पैदल तय कर मुख्यालय पहुंची।
कल सुबह कटरा से पदयात्रा शुरु होने के समय निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने पदयात्रियों का तिलक वंदन किया। यात्रा का बिझिंया चौराहे में लोधी समाज अध्यक्ष बंटी ठाकुर और उनके साथियों ने आंदोलनकारियों का स्वागत किया। नागरिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ाया। लालीपुर में विधायक कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र गुप्ता ने पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण समाज सेवी धरना स्थल पहुंचे। यहॉ लोगो ने अपने विचार व्यक्त करे और कहा कि दोषियों पर सक्त कार्यवाही हो। पदयात्रा चार दिनों के दौरान नारायणगंज, चिरईडोंगरी, बबैहा, फूलसागर, कटरा होते हुए मंडला पहुंची।
कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना
पदयात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने कलेक्टेट मार्ग में धरना दिया गया। यात्रा संयोजक इन्द्रजीत भण्डारी ने बताया कि मार्ग का निर्माण 10 अगस्त 2015 को आरंभ हुआ था जो 18 माह में पूर्ण किया जाना था। लगभग 50 प्रतिशत काम अधूरा पड़ा है। 2 अरब 69 लाख 77 हजार रूपये से मार्ग का निर्माण किया जाना है। मार्ग में विद्युत लाईन, पाईप लाईन का भी काम होना है। जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 1 अरब 42 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। यात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया गया है कि जितना भुगतान किया गया है, उतना कार्य मौका स्थल में नही किया गया है। इसके अलावा निर्माण कम्पनी ठेका पेटी में काम दे रही है। जिससे काम में विलंब हो रहा है। इस मार्ग में आए दिन हादसे हो रहे हैं, अनेक व्यक्ति चोटिल हो चुके हैं। मार्ग से लगे रहवासी क्षेत्रों के बुरे हाल हैं।
एमडी का पुतला दहन
धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन के बाद सभी आंदोलनकारी स्थानीय बंजर क्लब चौराहा पहुंचे और एमपीआरडीसी के एमडी का पुतला दहन किया। इसके बाद सभी आंदोनलकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा की और अश्वासन दिया कि मार्ग का निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुनील दुबे, रागिनी हरदहा, रेनू कछवाहा, दिलीप चंद्रौल, भावना साहू, उमा यादव, ब्रजेश चौरसिया, अजय वंशकार, विवेक शुक्ला, आशीष ज्योतिषी, राजेन्द्र अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, ईस्माल खान, दीपक रजक, ब्रजेश चौरसिया, अशोक सोनी, प्रदीप खरबंदा, किशन शर्मा, अनुप मिश्रा, , पिंकी अग्रवाल, अमित मिश्रा, सोनल बर्मन, भाजपा वरिष्ठ नेता सानंद अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष जयदत्त झा, पूर्व पार्षद खुब्बी नायक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दीक्षित, राजेश कान्ततोड़े, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक पटैल, नीरज अग्रवाल, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक बैरागी, धन्नु मरावी अध्यक्ष तेन्दूपत्ता समिति बीजेगांव, लाला राम वरकड़े आदि शामिल रहे।