8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

video story :- रपटा घाट के कला दीर्घा में बैंक मित्रों की बैठक, समस्याओं पर की चर्चा, कार्यकारणी का गठन हुआ

बैंक मित्रों का बना संगठन, शिवेश ठाकुर बने जिला अध्यक्ष

Google source verification

ग्वारी @ पत्रिका. मां नर्मदा के तट पर स्थित रपटा घाट के कला दीर्घा मे बैंक मित्रों की बैठक संपन्न हुई। जिला स्तर की यह पहली बैठक थी जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैंक मित्रों की मुख्य समस्याओं पर विचार किया गया। जैसे बैंक मित्रों को कमीशन कम मिलना, बैंक और बैंक मित्रों के बीच में कंपनी का दखल एवं बैंक मित्रों पर सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए दबाव बनाना। कंपनियों द्वारा आईडी बंद करना आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिला स्तर में अध्यक्ष के रूप में शिवेश ठाकुर को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में पवन नंदा को चुना गया। सचिव के पद पर सरद बैरागी और मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष राय को एवं महिला उपाध्यक्ष आभा झरिया को चुना गया। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर मंडला ब्लॉक से अध्यक्ष के रूप में प्रदीप बरमैया को चुना गया। नैनपुर ब्लॉक से अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश को चुना गया। नारायणगंज ब्लॉक से अध्यक्ष राहुल बरमैया एवं बिछिया ब्लॉक से अंकुश झरिया को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।