5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के लिए तय करते हैं मिलों का रास्ता

दर्जनों आवेदनों के बाद भी अब तक नही बुझी ग्रामीणों की प्यास

2 min read
Google source verification
पानी के लिए तय करते हैं मिलों का रास्ता

पानी के लिए तय करते हैं मिलों का रास्ता

मंडला. इन दिनों भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या के चलते परेशान होना पड़ रहा है घुघरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नाहरबेली के लोग पानी की समस्या के चलते जिला मुख्यालय में समस्या का निराकरण के लिए कई बार आवेदन दे चुके है बावजूद इसके प्रशासन द्वारा नाहरबेली के ग्रामीणों को कोई राहत नही पहुंचाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह चार बजते ही गांव के ज्यादातर लोग पानी के लिए नदी की ओर निकल जाते हैं और जब मई-जून में और ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है तो नदी के किनारे ही लोग बसेरा बना लेते हैं। पानी की कमी की वजह से बहुत से लोग गांव छोड़ कर जा चुके हैं। ये जिले की जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत नाहरवेली गांव है। यहॉ के ग्रामीण बताते हैं कि हम लोग चार बजे सुबह से ही कई किमी दूर पानी के लिए नदी की तरफ निकल जाते हैं। नहाने-धोने का तो छोडि़ए यहाँ पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पाता है इस कारण से इस गाँव के लगभग आधे लोग गांव छोडक़र बाहर जा चुके हैं। अभी मई-जून के महीने में जब ये धरती तपने लगती है तो गांव के लोग मवेशी लेकर नदी के किनारे ही अपना बसेरा बनाते हैं। पानी की कमी के कारण इस गांव के लोग नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। नदी से पानी लाना ही इनके लिए सबसे मुश्किल है क्योंकि नदी भी नाहरबेली गाँव से दूर हैं। गांव के सरंपच के साथ सुंदर सिंह, कृष्ण, नारायण सिंह, नवर सिंह, बल सिंह, श्रवण कुमार, मनोज पुषाम, महासिंह, शंकर लाल ने बताया कि इस गाँव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है दाना-पानी, लकड़, यातायात साधन, अस्पताल हर चीज की समस्या है। यहाँ पानी की कमी के कारण खेती नहीं होती है। ग्रामीण पानी लाने के दौरान यदि घायल हो जाते है तो वे अपना इलाज स्वयं कर लेते हैं क्योंकि अस्पताल बहुत दूर है और वहाँ तक जाने के लिए लगातार साधन भी नहीं मिलता है। एक बार सुबह गाड़ी जाती है तो शाम को लेकर वापस आती है।
बॉक्स
जिले के अनेक ग्रामों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं। बिछिया, घुघरी, मवई ब्लाकों के कई ग्रामों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है, जबकि हमारे सांसद विधायकों के द्वारा सुबह सभी ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकर प्रदान किए गए हैं। जिनका उपयोग होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में पूर्व विधायक शिवराज शाह ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर जरूरतमंद ग्रामीणों को टैंकरों से पानी की व्यवस्था बनाने की मांग की है।