
पूर्व के नाम से ही जाना जाएगा नेहरू पार्क
मंडला. शहर के नेहरू पार्क में दो दिनों पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें इस पार्क के एक हिस्से में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का निर्माण किया गया, लेकिन इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने नेहरू पार्क के मुख्य गेट में लिखे नेहरू पार्क की जगह लाड़ली लक्ष्मी वाटिका लिखवा दिया, जिसकी खबर पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसी के साथ जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने भी नेहरू पार्क की जगह लाड़ली लक्ष्मी वाटिका लिखे जाने का विरोध दर्ज कराया था, खबर प्रकाशन के बाद अब एक बार पूर्व की तरह लाड़ली लक्ष्मी वाटिका की जगह नेहरू पार्क लिख दिया गया है।
गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक विविध आयोजन कराए जा रहे हैं नेहरू पार्क में भी इसी विभाग द्वारा आयोजन कराए, पहले ही दिन आयोजन विवादों में घिर गया। वहीं विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट मार्ग को लाड़ली लक्ष्मी मार्ग बनाया गया है जिसके तहत शुक्रवार को बीच सड़क में विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी पथ लिखवा दिया गया जिसका विरोध करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीच रास्ते लिखे लाड़ली लक्ष्मी पथ को पेंट कलर से मिटा दिया। परिषद की ओर से सोनल बर्मन ने बताया बीच रास्ते में हिन्दुओं की प्रमुख देवी मां लक्ष्मी का नाम मुख्य मार्ग में लिखने से धार्मिक भावना आहत हो रही है जिसके चलते उसे मिटा दिया गया है।
Published on:
05 Nov 2022 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
