18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

विरोध प्रदर्शन : कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

मंडला. पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट मार्ग में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में सचिव बलराम पाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ गोपाल कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेश्वर, संभागीय सचिव बीएस बरकड़े, सह सचिव फूलचंद टांडेश्वर, पदमी अध्यक्ष भगवानदास ठाकुर, सदस्य अशोक ठाकुर व अमर सिंह झारिया पेंशनर्स एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।

अनशन स्थल पर कोषाध्यक्ष एसएन अली के द्वारा टेंट, पानी, गद्दे आदि व्यवस्थाएं की गई। मंच का संचालन विनोद सुरेश्वर के द्वारा किया गया। संभागीय सचिव बीएस बरकड़े, निवास अध्यक्ष एनके परोहा, नैनपुर अध्यक्ष रामगोपाल पटले, मवई अध्यक्ष सुन्दर सिंह मार्को, सर्री अध्यक्ष जमना प्रसाद सिंगौर, बम्हनी अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी, पदमी अध्यक्ष भगवानदास ठाकुर, संभागीय उपाध्यक्ष आधार सिंह राजपूत, नारायणगंज कोषाध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री सांडया ने अपने विचारों के माध्यम से मप्र शासन की पेंशन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया।

वक्ताओं ने छत्तीसगढ-मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) को विलोपित करने। केन्द्र के अनुरूप मंहगाई राहत देने। स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने। राज्य कर्मचारियों के समान पेंशनरों को मृत्युपरांत 50 हजार उपादान राशि देने। आविवाहित व विधवा पुत्री को परिवार पेंशन प्रदान करना आदि मुद्दों पर अपनी बात रखी। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के द्वारा पेंशनरों की विभिन्न मांगों की बिन्दुवार जानकारी प्रदान की गई। परिवार पेंशन धारियों व इंकमटेक्स के दायरे में आने वाले पेंशनरों को उनकी वित्तीय कठिनाईयों तथा उसके समाधान के लिए अग्रिम उठाई जाने वाले पहलुओं से अवगत कराया। 3.30 बजे समस्त पेंशनर्स पंक्तिबद्ध होकर नारे लगाते हुये रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पांच सूत्रीय ज्ञापन का वाचन किया गया। भूख हड़ताल में जिले की 18 इकाईयों के अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों के पेंशनरों को लेकर शामिल हुए। जिसमें बीजाडांडी अध्यक्ष बद्रीप्रसाद यादव, नारायणगंज अध्यक्ष वृंदावन दुबे, बबलिया अध्यक्ष पन्ना लाल साहू। जंतीपुर अध्यक्ष अशोक बैरागी, चाबी अध्यक्ष आशाराम श्याम, हिरदेनगर अध्यक्ष नागेन्द्रनाथ चौरसिया, टिकरवारा अध्यक्ष सुभाष पटेल, बिछिया अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद जंघेला, सिझौरा अध्यक्ष दशरथ लाल उइके, सर्री अध्यक्ष जमना प्रसाद सिंगौर, नैनपुर अध्यक्ष रामगोपाल पटले, सालीवाड़ा अध्यक्ष सुदामा प्रसाद राय, महाराजपुर अध्यक्ष पेवालाल नंदा, उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम खान, महेश सिंगौर, नवल किशोर देवांगन व परसराम कुशराम, मालती लखेरा आदि की उपस्थिति रही। अनशन स्थल पर ही 17 पेंशनरों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की।