22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video story:- सुबह-शाम हल्की ठंडक, दोपहर की तपन से लोग परेशान

मौसम में हो रहे परिवर्तन से दिन में खिल रही तेज धूप की वजह से बढ़ रही

2 min read
Google source verification
सुबह-शाम हल्की ठंडक, दोपहर की तपन से लोग परेशान

सुबह-शाम हल्की ठंडक, दोपहर की तपन से लोग परेशान

मंडला. सुबह व शाम को हल्की गुलाबी ठंड तो कोहरा छाने के साथ अब जिले से मानसून ने विदा ले लिया है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से दिन में खिल रही तेज धूप की वजह से बढ़ रही गर्मी के बीच ही अब रात का पारा भी एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में अब दिन के अलावा रातें भी हल्की गर्म होने लगी है। जिले में इस बार औसत से कम वर्षा हुई। मानसून के दौर में भी बारिश की खेंच के कारण जिला लंबे समय तक रेड जोन में चल रहा था। अंतिम दिनों में हुई बारिश से रेड जोन से बाहर तो निकला लेकिन सामान्य बारिश का आंकड़ा भी मानसून ने पूरा नहीं किया और जिले से लौट गया। जिले की सामान्य बारिश 1250 मिमी मना जाता है लेकिन इस बार जिले में औसत बारिश के करीब ही रही। 1246.1 ही रहा। ऐसा चार सालों बाद हुआ है कि मानसून ने औसत बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं किया। मौसम विभाग के जानकारों की माने तो प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है।

दोपहर की गर्मी ने किया हाल बेहाल

मानसून की विदाई के साथ सुबह-शाम भले ही गुलाबी ठंड लग रही हो लेकिन दोपहर के समय की प्रचंड गर्मी ने आम लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय तापमान बढ़ा तो गर्मी ने हलाकान कर दिया है। तापमान 30-53 डिग्री तक बना हुआ है। दोपहर में अधिक तापमान के बाद रात के समय लगातार तापमान के गिरने का क्रम चल रहा है। रात का 20 डिग्री तक तापमान रह गया है। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, उत्तर भारत में सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेस पहुंच गया है। इसकी वजह से भले ही मप्र में बारिश के आसार नहीं है लेकिन यह रात के तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक का इजाफा करा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 15 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। जिसके बाद अक्टूबर के आखिरी में तेज ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।