
देवगांव संगम में दो दिवसीय मड़ई का लिया आनंद
मवई . विकास खंड मवई के ग्राम में भीमडोंगरी ग्राम पंचायत के कलवाखैरो में भरने वाली पंडा मड़ई आदिवासी सामूदाय के लिए आस्था का केन्द्र है। कलवा खैरो मढ़िया में नवरात्र हो या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। दो दिवसीय इस मड़ई में विशेष वेशभुषा में आदिवासी और यादव समाज के लोग नंगे पांव पैदल कई किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे, कलवाखैरो रामनगर के चौगान मढ़िया की दूसरी शाखा मानी जाती है। यहां मड़ई के दिन विशेष पूजा की जाती है। जिसमें मां का आशीर्वाद लेने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ राज्य से भी लोग पहुंचते हैं। इस मड़ई के पहले दिन सोमवार को मृदंग और नगाड़े की ताल नाचते झूमते मढ़ई क्षेत्र में पहुंचे। जिसके कारण बांसूरी की धुन और ढोल नागाढ़ों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आदिवासी समुदाय के लिए अस्था केन्द्र चौगान मड़िया में दो दिवसीय मड़ई में सैकंड़ों की संख्या में आदिवासी व यादव समाज के लोग चंडी लेकर मड़ई ब्याहने के लिए पहुंचे। चौगान मढ़िया में पूजा अर्चना के बाद मड़ई स्थल पर चंडी पूजा की गई। पंरपरागत वेशभुषा में लोकगीतों के साथ मड़ई के क्षेत्र में नृत्य प्रदर्शन किया। कानून व शांति व्यवस्था बनाने के लिए मोतीनाला थाना प्रभारी प्रदीप पाण्डेय के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।
Published on:
29 Nov 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
