5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरदहा समाज की नई कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया शुरू

पहले ग्राम ईकाई का किया जाएगा गठन

less than 1 minute read
Google source verification
हरदहा समाज की नई कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया शुरू

हरदहा समाज की नई कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया शुरू

मंडला. काछी हरदहा पंचायत भवन बम्हनी बंजर पर काछी हरदहा महासभा समाज मंडला की बैठक आयोजित की गई। काछी हरदहा की कार्यकारणी समिति का कार्य काल मार्च 2020 को समाप्त हो चुका था, किन्तु कोविड 19 के दिशा निर्देशोण्के पालनार्थ पुन: कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है जिसमें सर्वसम्मति से हरदहा काछी समाज महासभा नई कार्यकारिणी का गठन करने के पूर्व ग्राम इकाइयों का नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसके के लिए ग्राम ढ़ेकों सकवाह, सर्री , सिंगारपुर में 31 जनवरी, ग्राम लफरा, दिवारा, गंगोरा 1 फरवरी को बैठक आयोजित नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में गणेश हरदहा संरक्षक, अम्मा लाल हरदहा संरक्षक, गोपाल हरदहा महासभा समाज अध्यक्ष, अशोक हरदहा महासभा सचिव, कृष्ण कुमार हरदहा अध्यक्ष मंडला इकाई, महेन्द्र हरदहा अध्यक्ष बम्हनी बंजर इकाई, छोटेलाल हरदहा अध्यक्ष दिवारा इकाई आदि की उपस्थिति रही।

झारिया महिला प्रकोष्ट की कार्यकारणी गठित
मंडला. जिले में महिला प्रकोष्ट का पुनर्गठन किया गया। इसके लिए झारिया मेहरा समाज के राजीव कॉलोनी स्थित मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई थी। श्यामलता झारिया, प्रतिभा झारिया की अध्यक्षता में कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष आशा, कल्पना नागेश, कमला, निशा को नियुक्त किया गया। प्रमुख सचिव मीरा चंदेला, पुष्पलता, राजकुमारी, सह सचिव पूनप, पुष्पा बेलिया, कीर्ति, पदमा, कोषाध्यक्ष जया चंदेल, संगठन सचिव सविता, पारस, कोता, प्रभा, सीता को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष रामचरण परमार, सचिव मोहन झारिया सहित पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।