21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम

डॉक्युमेंट्री के माध्यम से समझाने का प्रयास

2 min read
Google source verification
कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम

कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम

मंडला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, जिला प्रभारी दिनेश यादव, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले सहित जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बूथ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडावंदन कर वंदे मातरम गायन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस पार्टी के 138 सालों के गौरवशाली इतिहास को समाहित करते हुए बनाई गई डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन वीडियो स्क्रीन के माध्यम से किया गया। 1885 में कांग्रेस की स्थापना आजादी के संघर्ष आधुनिक भारत का निर्माण और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम को इस डॉक्युमेंट्री के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया।

चार सत्रों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान चार प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन हुआ। जिसमें सबसे पहले एड संजय चौरसिया ने ओबीसी अधिकार वर्तमान चुनौतियां व संघर्ष विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दूसरे सत्र में डॉ आलोक चंसोरिया जबलपुर ने कांग्रेस का इतिहास संघर्ष सेवा समर्पण विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के 138 वर्षों के संघर्ष को विस्तार से समझाया और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तथ्यों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में बैतूल से आये विषय विशेषज्ञ अनिल गर्ग ने पेसा एक्ट वनाधिकार कानून व भू राजस्व संहिता विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने तीनों विषयों पर बिन्दुवार जानकारी देते हुए इनमें क्या किया जाना है भविष्य में हमारे क्या कदम होने चाहिए आदि विषय को विस्तार से समझाया। चौथे सत्र में आदिवासी अधिकार विषय पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा व निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कार्यकर्ताओं का विशेष मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ये अपार उपस्थिति इस बात का संकेत है कि मप्र में ऐतिहासिक बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का इतिहास है, लाखों करोड़ों शहादतों के बाद हमने आजादी पाई। देश के विकास को नई दिशा दी और विकास की दशा को मजबूत किया। आधुनिक भारत हमारी कांग्रेस की देन है।