9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुलांचे भरेंगे कान्हा नेशनल पार्क के बारहसिंगा

लंबे समय से तैयारी में जुटा था प्रबंधन, 100 बारहसिंगा लाने की है योजना

less than 1 minute read
Google source verification
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुलांचे भरेंगे कान्हा नेशनल पार्क के बारहसिंगा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुलांचे भरेंगे कान्हा नेशनल पार्क के बारहसिंगा

मंडला/शहडोल. बाघाें के लिए विशेष पहचान रखने वाले बांधवगढ़ नेशनल पार्क में अब बारहसिंगा भी कुलांचे भरेंगे। लंबे समय से पार्क प्रबंधन इसकी तैयारी में जुटा था। वहीं पर्यटकाें को भी इसका लंबे समय से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क की टीम कान्हा पहुच शुक्रवार को बारहसिंघा को पकड़ने व उन्हे शिफ्ट करने का अभ्यास किया। साथ ही टीम को प्रशिक्षण भी दिलाया गया। जल्द ही वहां से बारहसिंह बांधवगढ़ नेशनल पार्क शिफ्ट किए जाएंगे। हालांकि शुक्रवार को ही 8 बाहरसिंहा बांधवगढ़ लाने जाने की चर्चा जोरो पर थी। देर शाम एसडीओ ताला सुधीर मिश्रा ने बताया कि टीम कान्हा पहुंची हुई थी जहां उन्हे बारहसिंगा को लाने व उनके ट्रासपोर्टेशन का प्रशिक्षण दिया गया है।

मगधी जोन में रखे जाएंगे बारहसिंगा

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से कुल 100 बाहरसिंहा लाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिनमें से 50 बाहरसिंगा इसी सत्र में लाया जाना है। इन्हे रखने के लिए उपयुक्त जलवायू व वातावरण चिन्हित कर मगधी जोन में लगभग 100 एकड़ का बाड़ा बांधवगढ़ नेशनल पार्क प्रबंधन ने तैयार कराया है। जहां समुचित घांय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जिससे कि कान्हा से लाए जाने वाले बारहसिंगा यहां स्वच्छंद रूप से अपना रहवास बना सकें।