
नारी का करें सम्मान, सिखा रहा अभिमन्यु अभियान
मंडला. सीखें नारी का सम्मान, सिखा रहा अभिमन्यु अभियान जैसे नारों से मवई का पूरा वातावरण गूूंज उठा। अवसर था अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत आयोजित रैली का। शुक्रवार को माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उत्कृष्ट उमावि एंव शासकीय महाविद्यालय मवई के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाल कर लोगों में नारी सम्मान का मजबूत संदेश दिया। माडल स्कूल से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना डेनियल ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुये बताया कि पुलिस अभिमन्यु अभियान के अलावा भी ऑपरेशन मुस्कान जैसी सामाजिक गतिविधियां संचालित कर समुदाय में जागरूकता फैलाने का काम करती है। आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर परिवार से मिलाती है।
बहकावे में आकर गलत कदम ना उठाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मवई थाने में पदस्थ निरीक्षक संतोष सिसोदिया ने बताया कि समाज में महिलाओं के विरुद्ध तरह-तरह के अपराध घटित होते हैं। छींटाकशी करना, ताने देना, मौखिक एवं भावनात्मक दुर्व्यहार जैसी कई घटनाएं होती हैं। पुलिस प्रणाली अब बहुत संवेदनशील हो गई है। अब कोई महिला यदि थाने में शिकायत करने आती है तो थाने में महिला अधिकारी ही शिकायत दर्ज करती है और उस पर कार्रवाई करती है। पुलिस थाने में उसके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। आप बेधड़क होकर थाने आ सकते हैं और कभी भी कोई दिक्कत आती है, तो संपर्क कर सकते हैं। आन लाइन शोषण पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप से जुड़े हैं कई बार कई किशोरिया दूसरों के बहकावे में आकर गलत कदम उठा लेती हैं। यह गलत है। हमें इससे बचना चाहिए। हमें कोई प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना अपने पालकों, शिक्षकों को देनी चाहिए और उनके माध्यम से थाने में सूचना देनी चाहिए। आवाज जन कल्याण समिति के जिला समन्वयक सत्यनारायण डेहरिया ने कहा कि हम अभिमन्यु अभियान के माध्यम से लैंगिक समानता को समझने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसकी शुरुआत हमें घर से करनी होगी बेटे-बेटी के बीच में खान पान वस्त्र, लाड़ प्यार, शिक्षा, केरियर में जो फर्क परिवार में किया जाता है वह बंद हो, हम आज बच्चे है लेकिन भविष्य के माता-पिता है। हम सीखेंगे तो कल हमारा परिवार उस शिक्षा का उपयोग करेगा। इस तरह हम महिला पुरुष समानता वादी समाज की स्थापना करने में सफल होंगे आपने सभी शिक्षक स्टाफ व बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आकाश झारिया, प्रदीप मार्को, विजेंद्र सोनवानी, रेशमा खां, मॉडल स्कूल से संदीप यादव, अजय मराठा, अखिल पटेल, मनोहर मण, राजमणि झारिया, उत्कृष्ट विद्यालय से सम्पतसिंह धुर्वे, गणेश धुर्वे एवं मवई थाने ये योगेश मरावी, अनिल बिसेन, प्रधान आरक्षक रायसिंह, आरक्षक मनोज एवं पूजा बैरागी आदि उपस्थित रही।
Published on:
12 Aug 2023 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
