दोहरी हत्या से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपी महेश मरावी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांध दिया। सूचना मिलते ही सलवाह से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया गया कि दो साल पहले आरोपी महेश मरावी के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी, जो अभी जेल में है।