सुड़गांव. राजस्थान राज्य के पाली जिला में आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 4 से 10 जनवरी तक किया गया। जंबूरी राजस्थान में देश के सभी राज्यों के स्काउट गाइड लगभग 37 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिए। सिर्फ भारत देश ही नहीं बल्कि अन्य देश जिनमें अफगानिस्तान, श्रीलंका, सऊदी अरब, घाना, नेपाल व अन्य देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें में सिंगारपुर विद्यालय के प्राचार्य जेएस उईके के मार्गदर्शन में सिंगारपुर विद्यालय के 19 स्काउट गाइड जबलपुर संभाग, मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। जंबूरी उद्घाटन समारोह में मंडला जिले को मध्यप्रदेश राज्य की ओर से राष्ट्रपति के समक्ष मंडला जिले का शैला लोकनृत्य प्रस्तुत करने अवसर प्राप्त हुआ। झांकी में मध्यप्रदेश की ओर से मंडला जिले की महारानी रानी दुर्गावती का चित्रण किया गया तथा फैशन शो में मंडला जिले की आदिवासी कल्चर को प्रस्तुत किया गया।
प्रतिदिन होने वाले अलग अलग विधाओं में जिले टीम में जैसे शिविर कला, एडवेंचर, फुड प्लाजा, प्रदर्शनी, झांकी, रंगोली विधाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में जबलपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय जंबूरी दल में सिंगारपुर विद्यालय के पी टी आई व रोवर लीडर अशोक वरकड़े, प्रीति मसराम नैनपुर, गुलाब मरावी मोहगांव, रजनी सिलेकर नैनपुर, सावित्री मरकाम मवई के नेतृत्व में मंडला जिला का दल मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। जिनकी वापसी पर सिंगारपुर में दल का स्वागत किया गया।