
बबलिया में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ
बबलिया. देवरीकला बबलिया में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैड बबलिया के तत्वावधान में नव कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा प्रारंभ की गई है। 15 अक्टूबर से प्रारंभ कथा का 23 अक्टूबर को होगा। कथा 2 बजे से शाम 6 बजे तक बस स्टैंड ग्राउंड देवरीकला बबलिया में चलेगा।
पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं के साथ संत शामिल हुए। बताया गया कि भागवताचार्य पं सोमनाथ शर्मा नर्मदापुरम एवं पं. संतोष शास्त्री महाराज जबलपुर कलश यात्रा में शामिल हुए। 16 अक्टूबर को प्रथम स्कंध कथा माहामाया प्रसंग मधु कैटभ वध हयग्रीव उपाख्यान, 17 अक्टूबर को कथा क्रम 18 अक्टूबर को शक्ति का महत्व व भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य, 19 अक्टूबर को मां महिषासुर मदिंनी प्राकटय, 20अक्टूबर को देवी की विभिन्न लीलाएं 21 अक्टूबर को भागवती कौषकी काली वामुण्डा व कालिका का अवतार व शुम्भ निशुम्भ वध, 22 अक्टूबर को शिव शती चरित्र व शक्ति पीठ कथा 23 अक्टूबर को भागवती दुर्गा भ्रामरी गायत्री की कथा देवी पूजन का विधान व विश्राम भंडारा कराया जाएगा। दुर्गात्सव समिति के संरक्षक विश्नू प्रसाद सोनी एवं शास्त्री प गोर्वधन लाल पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ शाला में नौ कुण्डी यज्ञ के लिए 11 जोड़ा हवन आहुति डालेंगे। श्रीमद् भागवत कथा पुराण में 3 जोड़े बैठेगें जो नित्य यज्ञ हवन का समय सुबह सात से 2 बजे, पुराण कथा का समय 2 से 6 रहेगा। सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल में रविवार को नौ देवी की स्थापना भी की गई
Published on:
16 Oct 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
