11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंध के बावजूद खप रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

व्यापारी फुटकर खपा रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Sawan Singh Thakur

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:40 AM IST

प्रतिबंध के बावजूद खप रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

प्रतिबंध के बावजूद खप रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

मंडला। जिले भर में सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग को पूर्णत: बंद नहीं करवा पाया है। खास बात यह है कि प्रशासन ने सरकार के आदेश के पालन में अब तक प्रतिबंधित पॉलीथिन के स्टॉकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। यही वजह है कि इन दिनों व्यापारी फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से स्टॉक में रखी प्रतिबंधित पॉलीथिन को खपा रहे हैं। जिसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देशों के बाद व्यापारियों को निर्देशित किया गया था कि सिंग्गल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना किया जाए। जिसमें बकायदा नियम तोडऩे वालों पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया था। लेकिन तब से लेकर आज तक नगर पालिका प्रशासन ने उक्त आदेश का पालन धरातल पर नहीं कराया है। यही वजह है आज भी बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन उपयोग में लाई जा रही है। वहीं नगर की मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों में खुले में न सिर्फ कचरा फेंका जा रहा है बल्कि जलाया जा रहा है।

यह है शासन का नियम
निकाय की सीमा के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, क्रय विक्रय, भंडारण करने एवं प्लास्टिक वेस्ट नियम 2016 के उल्लंघन पर 1 हजार रुपए का न्यूनतम व 5 हजार रुपए का अधिकतम अस्थायी सेवा शुल्क लिया जाना है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह बोले विक्रेता
प्रशासन ने अभी पुरानी पॉलीथिन को जब्त नहीं किया है। जिसे व्यापारी अभी बेच रहे हैं। इसी का इस्तेमाल दुकानदार कर रहे हैं। हालांकि विके्रताओं में जुर्माने का डर है इसलिए वह पहले किसी भी ग्राहक को पॉलीथिन नहीं देते।
सचिन कुमार, सब्जी विक्रेता

प्रशासन ने अभी सख्ती नहीं बरती है। जिससे बाजार में अभी भी पतली वाली पॉलीथिन आसानी से मिल रही है। लोगों को भी अभी घर से थैला लेकर आने की आदत नहीं पड़ी है। मजबूरी में ग्राहक वापस न लौटे तब ही हम पॉलीथिन में सामान देते है।
मोहन लाल, फल विक्रेता

यह बोले जिम्मेदार
लोगों को जागरुक होने की जरूरत है, लोग खुद से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें तभी इसका सार्थक अर्थ निकलेगा।
सरिता अग्रिहोत्री, समाजसेविका।