मंडला @ पत्रिका. जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम हिरदेनगर में सर्प मित्र ने रसेल वाइपर सर्प का रेस्क्यू किया। बताया गया हिरदेनगर में दुर्लभ प्रजाति का चार फिट लंबा रसेल वाइपर करीब 5 फीट काले नाग को खाने के लिए देवलाल नंद के घर में जा घुसा। सांप को देखते ही घर मालिक ने हिरदेनगर में रहने वाले सर्प मित्र उत्तम मेहरा को सूचना दी। सर्पमित्र ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया। सर्पमित्र उत्तम मेहरा ने बताया कि इस सांप में न्यूरोटोक्सीन नाम का जहर पाया जाता है। ये अहिराज सांप, नाग, करेत आदि सांपों को आसानी से खा जाता है। इसलिए इसे सांपों का शिकारी सांप भी कहा जाता है। यह सांप मंडला जिले के अंतर्गत हिरदेनगर के बंजर इलाके में अधिक मात्र पाया जाता है।
जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम हिरदेनगर में सर्प मित्र ने रसेल वाइपर सर्प का रेस्क्यू किया। बताया गया हिरदेनगर में दुर्लभ प्रजाति का चार फिट लंबा रसेल वाइपर करीब 5 फीट काले नाग को खाने के लिए देवलाल नंद के घर में जा घुसा। सांप को देखते ही घर मालिक ने हिरदेनगर में रहने वाले सर्प मित्र उत्तम मेहरा को सूचना दी। सर्पमित्र ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया। सर्पमित्र उत्तम मेहरा ने बताया कि इस सांप में न्यूरोटोक्सीन नाम का जहर पाया जाता है। ये अहिराज सांप, नाग, करेत आदि सांपों को आसानी से खा जाता है। इसलिए इसे सांपों का शिकारी सांप भी कहा जाता है। यह सांप मंडला जिले के अंतर्गत हिरदेनगर के बंजर इलाके में अधिक मात्र पाया जाता है।