26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिछिया पहुंची स्नेह यात्रा, चंगरिया घोंट और मेढ़ाताल में हुआ स्वागत

संतसत्ता समाज और राजसत्ता को देती है मार्गदर्शन

2 min read
Google source verification
बिछिया पहुंची स्नेह यात्रा, चंगरिया घोंट और मेढ़ाताल में हुआ स्वागत

बिछिया पहुंची स्नेह यात्रा, चंगरिया घोंट और मेढ़ाताल में हुआ स्वागत

अंजनियां @ पत्रिका. संत समाज के नेतृत्व में स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस यात्रा में मप्र जन अभियान परिषद् मप्र शासन के साथ रामचंद्र मिशन, गायत्री परिवार, पतंजलि-भारत स्वाभिमान परिवार सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग कर रही है। स्नेह यात्रा में चल रहे मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद देववप्पा आश्रम सुरंगदेवरी ने कहा राजसत्ता हमेशा समाज सत्ता के हित के कार्य करती रही हैं और करते रहेगी। लेकिन संत सत्ता इन दोनों सत्ताओं को समय-समय पर मार्गदर्शन देती रही हैं। स्नेह यात्रा भी उसी कार्य का हिस्सा हैं। इस यात्रा का जैसा नाम उस तरीके से हमारा उद्देश्य भी है। स्नेह यात्रा अंजनिया स्थित दुर्गा मंदिर की आरती पूजन कर प्रारंभ होकर मेढ़ाताल, घोंट, औरई, बिछिया नगर, सिझौरा होते हुए हनुमान टेकरी आश्रम में रात्रि पड़ाव रहा। इस यात्रा में संत खड़ेश्वरी महाराज हनुमान टेकरी आश्रम बिछिया, रामगोपाल पटेल, दयाशंकर जोशी, कृष्ण धर दुबे, बद्री पटेल, राजेन्द्र ठाकुर, परामर्शदाता रागिनी हरदहा का सहयोग मिल रहा है। यात्रा अंजनिया से शुरू होकर औरइ में दोपहर भोजन विश्राम रहा। दोपहर विश्राम पश्चात बिछिया नगर, सिझोरा होते हुए हनुमान टेकरी आश्रम में पहुंची। यात्रा का जगह- जगह ढोल- नगाड़े बजाकर, पुष्प वर्षा कर, महिलाएं कलश लेकर स्वागत किया। बताया गया कि जिले की संपूर्ण यात्रा का संयोजन मप्र जन अभियान परिषद के जिला समंवयक राजेंद्र चौधरी और बिछिया विखं का संयोजन कीर्ति सोनी कर रही हैं।