
स्ट्रीट डॉग्स ने मचाया हाहाकार, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
मंडला. इन दिनों नगर में अनेक स्थलों में स्ट्रीट डॉग ने आतंक मचा कर रखा है जिससे भयाभीत लोग डर-डर के घर से निकलते है। ऐसा ही कुछ सराफा बाजार सहित अनेक वार्डो में स्ट्रीट डॉग आतंक देखने को मिल रहा है। श्रीराम वार्ड पार्षद ज्योति चौरसिया का कहना है सराफा बाजार सहित अनेक गली महोल्ले में स्ट्रीट डॉग का कुछ ज्यादा आतंक दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर अनेक बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन इस ओर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। विगत माह पहले प्रदेश के धार जिले के पाडल्या गांव में 3 साल की मासूम बच्ची नंदनी की स्ट्रीट डॉग ने नोचकर जान ले ली। मंडला जिले में कोई मासूम बच्चा नंदनी ना बन जाए इसके लिए जिले में बढ़ रही स्ट्रीट डॉग्स की संख्या के उन्मूलन के लिए प्रयास होने चाहिए, लेकिन मंडला जिले में ऐसे कोई संसाधन और सुविधाएं नहीं है। जिससे यह जिले के लिए चिंता का विषय है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स के हमले से लगातार घटनाएं हो रही है। गौरतलब है कि 21 जनवरी को धार जिले के पाडल्या गांव में 3 साल की मासूम नंदनी को स्ट्रीट डॉग्स ने नोचकर मार डाला है। इससे पहले भोपाल में भी 4 साल के मासूम को स्ट्रीट डॉग्स ने हमला का गंभीर रूप से घायल किया था, मंडला जिले में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। 9 मार्च 2021 को निवास के ग्राम कटंग सिवनी में सुबह 10 बजे आदि पिता अनिल के 3 वर्ष और भारती साहू पिता कमलेश साहू 14 वर्ष पर हमला कर लहुलुहान कर दिया गया मासूम को सिर पकड़कर घसीटकर कर ले जा रहा था, जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप उठी। जिले भर में स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बढ़ गई है। खासकर जिला मुख्यालय में शहर से लेकर स्ट्रीट डॉग्स के झुंड घूम रहे है, जिससे मंडला जिले में कोई हमारा बच्चा नंदनी ना बन जाए इसके लिए प्रयास होना आवश्यक है।
प्रशासन के पास संसाधन नहीं
स्ट्रीट डॉग्स के उन्मूलन के लिए स्थानीय प्रशासन के पास कोई संसाधन नहीं है। जिले के 5 नगरीय निकाय मंडला, नैनपुर, बम्हनी, बिछिया, निवास में इसके लिए डॉग हाऊस नहीं है। जहां स्ट्रीट डॉग्स को रखा जा सके। किसी निकाय में डॉग कैचर की व्यवस्था नहीं है। जिससे उन्हें पकड़ा जा सके। जिले में डॉग्स के अमूलन के लिए कोई एनजीओ और संस्था भी काम करते नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते स्ट्रीट डॉग्स का उन्मूलन नहीं हो रहा है।
Published on:
26 Jun 2022, 1:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.