
जान जोखिम में डाल कर छात्र-छात्राएं कर रहे अध्ययन
निवास. निवास जन शिक्षा केंद्र के अन्तर्गत शास उच्च माध्यमिक प्राथमिक और माध्यमिक शाला अमगवां के छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर अध्ययन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार निवास के अमगवा में स्कूल परिसर के पीछे एक पीपल का विशालकाय वृक्ष लगा हुआ है। जिसमें मधुमक्खियों के सैकड़ों छत्ते लगे हुए हैं। मधुमक्खियों के छत्ते कई वर्षों से लगे हुए हैं जिससे आए दिन स्कूली छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खी हमला कर देती हैं। स्कूल के प्रिंसपल डॉ मुकेश दुबे ने बताया कि हमारे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में लगभग सवा सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं स्कूल परिसर के पीछे ही पीपल का विशाल वृक्ष लगा हुआ है। जिसमें मधुमक्खियों के सैकड़ों छत्ते लगे हुए हैं जो आए दिन विद्यार्थियों पर हमला करती रहती हैं। यहां छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कभी कभी शिक्षक भी उनके हमले के शिकार हो जाते हैं। डर डर कर बच्चों को अध्ययन कराया जा रहा है। जैसे कोई भी खेल खुद का कार्यक्रम या स्वच्छता को लेकर कोई अभियान चलाना होता है। तो भय और बढ़ जाता है। कुछ छात्र इसके शिकार भी हो गए हैं।
बताया जाता है कि गुस्से में आने पर ये मधुमक्खियां एक साथ अपने छत्ते से हजारों की संख्या में काटने को निकलती हैं। जिससे क्षेत्र में भगदड़ का माहौल बन जाता है और फिर उनसे पीछा छुड़ाना असंभव सा हो जाता है फिर पानी में डूबना ही एक मात्र उपाय शेष होता है। हजारों मधुमक्खियों के एक साथ काटने पर शरीर में सूजन आ जाती है। बहुत जलन उठती है, ब्लडप्रेशर भी कम हो ज्याता है। शरीर में ऐंटन होती है। समय पर उपचार न होने मौत भी हो सकती है।
जानकारी प्राप्त हुई है यह बहुत ही गम्भीर विषय है। जिसमें जल्द ही पंचायत ओर निवास फारेस्ट से बात करके कुछ कार्रवाई की जाएगी।
हेमेंद्र गोविल, जनपद सी ई ओ निवास
Published on:
17 Nov 2019 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
