15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Video Story :- स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्ययन और अध्यापन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

उत्कृष्ट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

Google source verification

मंडला. शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर हर्षिका सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद कछवाहा की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अखिलेश कछवाहा के विशिष्ट आतिथ्य एवं पावर ग्रिड कारपोरेशन के मुख्य प्रबंधक मिलिंद देशपांडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।द्वितीय सत्र में खेल पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ संजय कुशराम की अध्यक्षीय उपस्थिति रही। कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्ययन अध्यापन व्यवस्था और सुदृढ होने तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। जिपं अध्यक्ष ने क्रीडा के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा उनका कैरियर मार्गदर्शन किया। नपा अध्यक्ष ने विद्यालय के अपने पूर्व दिनों को याद करते हुए विद्यालय में मंच निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का बात कही। इस आयोजन में विद्यालय का प्रतिवेदन प्राचार्य आभा चौरसिया ने प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास के डेमो प्रेजेंटेशन को सराहा। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय व शैलेश जायसवाल के द्वारा किया गया। विद्यालय में विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित किया गया। वहीं दानदाताओं के द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कारों को वितरित किया गया। क्रीडा के क्षेत्र में कमर अली एवं रविंद्र ठाकुर खेल अधिकारी को द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। विद्यालय में शत-प्रतिशत परीक्षा का परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन में संस्था के पूर्व छात्र एवं शहीद फत्तेसिंह की माता उपस्थित रहीं। संस्था के पूर्व शिक्षक योगेश श्रीवास्तव व सुषमा प्यासी को सम्मान प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शाम तक चले इस आयोजन का विद्यार्थियों ने लुत्फ उठाया सानिध्य में सफलता के सूत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर जेसोबा अध्यक्ष एके शुक्ला के साथ जेसोबा पदाधिकारी, खेल प्रभारी शिवम मिश्रा, पॉवर ग्रिड से पीएल पटेल कनिष्ठ अभियंता, अरुण अग्रवाल, जावेद खान, एमएल तिवारी, पंकज चौधरी, सन्ध्या शुक्ला सम्मिलित हुए। आभार शिक्षक राजेश क्षत्री के द्वारा व्यक्त किया गया।