5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 वर्ष पूर्ण करने वाले अध्यापकों को मिलेगी क्रमोन्नति

अध्यापक के एरियर, फरवरी के वेतन देयक लगाने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 28 Feb 2019, 5:20 PM IST

Teachers completing 12 years will get recruitment

12 वर्ष पूर्ण करने वाले अध्यापकों को मिलेगी क्रमोन्नति

मंडला। सहायक आयुक्त विजय तेकाम ने 6वें वेतनमान का एरियर और फरवरी माह के देयक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बताया गया है कि अप्रेल 2019 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी करने और संकुल प्राचार्यों से क्रमोन्नति के प्रस्ताव भी मांंगे गए हैं। इसके साथ ही अध्यापक संवर्ग के पदनाम के स्थान पर प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदनाम प्रचलन में लाने, कोषालय में एम्प्लाई डाटा बेस की कार्यवाही, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के आदेश जारी करने के संबंध में भी निर्देश जारी करने की बात की। माध्यमिक शिक्षक के आदेश जारी करने के लिए सहायक संचालक डी एस उद्दे ने उपायुक्त कार्यालय जबलपुर बात की। जिसके चलते मंडला जिले के माध्यमिक शिक्षक के आदेश अपलोड होना शुरू हो गए हैं।
राज्य अध्यापक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला शाखा अध्यक्ष डी के सिंगौर की अगुवाई में सहायक आयुक्त विजय तेकाम को त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रेषित किया है। एसी विजय तेकाम से मिलने वालों में अभिषेक झारिया, अजय मरावी, जयदेव मार्को, संजीत नांगदेवे, दशरथ उलाड़ी, देवसिंह भारतीया थे।
प्राथमिक शिक्षक के आदेश जारी
आजाद अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि अनुसुचित जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के परिपालन में नवीन भर्ती नियम मध्य प्रदेश जनजाति एवं अनुसूचित जाति शिक्षण संवर्ग नियम 2018 में दिए गए प्रावधान अनुसार सहायक अध्यापक की नियुक्ति प्राथमिक शिक्षक के पद पर की गई है। मंडला विकासखंड के ऐसे 359 प्राथमिक शिक्षकों के आदेश सहायक आयुक्त विजय तेकाम द्वारा एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि अन्य विकास खंडों की प्राथमिक शिक्षकों के आदेश विकास खंडों से ही वितरित किए जाएंगे। बताया गया है कि अध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापकों के आदेश क्रमश: उपायुक्त कार्यालय जबलपुर एवं आयुक्त जनजाति विभाग भोपाल से जारी होने हैं जिन्हें माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक बनाया गया है लेकिन बहुत प्रयास के बाद भी इन कार्यालयों से आदेश जारी नहीं हो रहे हैं। इससे अध्यापकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।