
उत्साह से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती
मंडला. संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर जिले में गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। संत रविदास जयंती पर समस्त ग्राम पंचायतों, विकासखण्डों तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर का कार्यक्रम रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचो बाई पदम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिए संतों का अनुसरण जरूरी है। संतों ने समाज में जागरूकता का कार्य किया है। संत रविदास जी ने रूढि़वादिता को समाप्त करने की पहल कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। विधायक ने कहा कि संतों की जयंती पर शासन स्तर से कार्यक्रमों का आयोजन एक अनुकरणीय पहल है। जनपद पंचायत अध्यक्ष पांचो बाई ने कहा कि संत रविदास द्वारा दिए गए संदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। प्राचार्य आरके भाण्डे ने अपने उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संतों का सम्मान किया गया। कवर्धा छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों द्वारा संत रविदास जी के भजन प्रस्तुत किए। अंत में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संतों का सम्मान किया गया। कवर्धा छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों द्वारा संत रविदास जी के भजन प्रस्तुत किए। अंत में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।
Published on:
17 Feb 2022 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
