
The cause of stress is not the gift
मंडला। शायद ही किसी ने यह सोचा हो कि उपहार देने से भी सामने वाला खफा हो सकता है। लेकिन ऐसा भी होता है। किसी भी शुभ अवसर जैसे बर्थडे पार्टी, किसी त्योहार या अन्य किसी शुभ अवसर पर हम एक-दूसरे को गिफ्ट या उपहार भेंट करते हैं। मगर ज्यादारतर लोगों को यह नहीं पता होता है कि किसी को कैसा गिफ्ट देना चाहिए। अच्छी मंशा होने के बावजूद दिया गया गलत उपहार लोगों के बीच तनाव का कारण बन जाता है। हालांकि, लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। फेंगशुई और वास्तु में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया हैए जिन्हें गिफ्ट देने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही देने वाले को धन का नुकसान भी हो सकता है।
* भगवान की मूर्तियां या तस्वीर
वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए और किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
* रुमाल
किसी भी मौके पर रुमाल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, रुमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नकारात्मकता फैलती है और उनके रिश्ते खराब होते हैं।
पानी से सम्बंधित चीजें
अक्सर लोग पानी बहने वाले शो-पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसारए ऐसी चीजें गिफ्ट करने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फिश, एक्वेरियम, छोटा फाउंटेन आदि नहीं गिफ्ट करना चाहिए।
* व्यवसाय से जुड़ी चीजें
किसी भी मौके पर अपने प्रोफेशन से संबंधित चीजें किसी को भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। व्यापार या व्यवसाय से जुडी चीजें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
* नुकीली चीजें
वास्तु के अनुसार, नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। इस तरह का उपहार देने वाले और उसे स्वीकार करने वालेए दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
Published on:
15 Jan 2018 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
