
ऑफ लाईन होंगी पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं
मंडला. दो वर्ष बाद इस साल 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं आफ लाइन बोर्ड की तर्ज पर होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी समय सारणी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक से 9 अप्रैल तक सुबह 9 बजे 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री की सॉफ्ट कापी राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जिला परियोजना समन्वयक को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसे मुद्रित करा स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 5 व 8 में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 100 अंकक का होगा। इसमें 60 अंक लिखित परीक्षा तथा 40 अंक प्रोजेक्ट कार्य के दिए जाएंगे। परीक्षा में पास होने के लिए 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र सभी विषयों में उत्तीर्ण नहीं होगे उन्हें उसी कक्षा मेंं फि र से पढऩा होगा। शिक्षा विभाग द्वारा दोनों कक्षाओं के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी स्कूल के शिक्षक नहीं करेंगे जहां बच्चा पढ़ रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस सत्र में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं होंगी। पांचवीं और आठवीं की परीक्षा पूर्ववत ही ली जाएंगी यानि इन कक्षाओं की परीक्षा बोर्ड नहीं होकर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ही होंगी। हालांकि यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी स्कूल के शिक्षक नहीं करेंगे जहां बच्चा पढ़ रहा है। पांचवीं-आठवीं की परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र ने सोमवार को जारी किए है। जारी निर्देशो के अनुसार इन कक्षाओं की मुख्य परीक्षाओं में असफल होने वाले विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। असफल होने वाले विद्यार्थियों को दो महीने तक अतिरिक्त पढ़ाई कराए जाने के बाद उनसे दोबारा परीक्षा ली जाएगी।
Published on:
26 Feb 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
