26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोशनी से जगमग हुआ बिछिया नगर का मुख्य मार्ग, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह हुए शामिल, 72 लाख की लागत से डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट पोल लगाया

2 min read
Google source verification
रोशनी से जगमग हुआ बिछिया नगर का मुख्य मार्ग, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

रोशनी से जगमग हुआ बिछिया नगर का मुख्य मार्ग, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

भुआ बिछिया. नगर परिषद भुआ बिछिया क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राज्य मार्ग 30 के मध्य डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट पोल की स्थापना कर लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया, जिसकी अनुमानित लागत राशि 72 लाख है, मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के द्वारा मुख्य मार्ग मे विगत कई वर्षों से प्रकाश व्यवस्था मांग की जाती रही है। जिसके तहत नगर परिषद भुआ बिछिया के द्वारा प्रस्ताव पारित कर 4 माह के अंदर नगर परिषद के द्वारा मुख्य मार्ग क्षेत्र दानी टोला तिराहा से साईं तक मुख्य मार्ग से लगे हुए बाजार क्षेत्र में बाजार में एलइडी स्ट्रीट लाइट स्थापित की है। व्यापारियों को प्रकाश व्यवस्था की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पटटा के द्वारा पूजन विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रकाश व्यवस्था का स्विच ऑन करते ही मुख्य मार्ग का क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग हुआ जिसे देख समस्त व्यापारी एवं नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने जन मांग को देखते कहा कि निरंतर इसी तरह जन मांगों की पूर्ति नगरपरिषद बिछिया के द्वारा की जाती रहेगी।

नगर परिषद एवं नगर विकास के तहत उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे जिसके लिए मैं सेवा भाव से हमेशा तत्पर रहूंगा इसी के तहत नगर की जनता द्वारा चुने गए नव निर्वाचित प्रतिनिधि नगर की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे के द्वारा कहा गया की नगर विकास के तहत रचनात्मक कार्य किए जाएंगे बाजार हाट क्षेत्र निश्चित ही दूधिया रोशनी में सराबोर हो गया। कार्यक्रम मे निवास विधायक अशोक मर्सकाले, संजीव छोटेलाल उइके, शिवानन्द गोस्वामी, जोश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष नगर परिषद रानू रणधीर सिंह राजपूत, प्रदीप गोस्वामी, टेकराम राय, अशोक राजपूत,ए प्रफुल्ल तिवारी, झुन्ना ठाकुर, झब्बू खान, मयक गोस्वामी, सभापति त्रिवेणी तेकाम, नारायणी साहू, विकास कुमार गवले, पूनम रजक, रजनी मरावी, विकास पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय बाबू घाटोडे, उपयंत्री एचआर कुरेशी सहित निकाय के समस्त कर्मचारी एवं नगर के समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।