11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Video Story :- शंकर शाह व रघुनाथ शाह के बलिदान से राष्ट्रवाद की भावना का उदय हुआ

बलिदान दिवस पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Google source verification

मंडला. जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत बनेहरी में सोमवार को शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पीले चावल और गमछा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी ने कहा कि महाराजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान से राष्ट्रवाद की भावना का उदय हुआ। हम कभी यह भी याद करें कि 1857 का अंग्रेजों का काल कितना कष्टप्रद रहा होगा। इन महान बलिदानियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया होगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपसरपंच मिश्री लाल धुर्वे, पूर्व सरपंच गन्नों बाई धुर्वे, कोटवार चन्द्रेश कुमार बैरागी, गनपतियां बाई मरावी उपसरपंच, दयावती बाई पंच, सुमित्री मरावी, सुमंती बाई मोबाईजर, सुजला बाई, प्रेमवती कनोजे, रामबाई सेवकली कनोजे, कमल सिंह धुर्वे, मेवा लाल, रामचरण धुर्वे, रमेश धुर्वे, गनपतियां बाई पंच, बिगरो बाई मरावी, दयावती धुर्वे, तिहरो बाई मरावी, भविया मरावी, फूलवती मरावी आदि उपस्थित रहे। बावन गढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच पुरखा के सुरता ग्राम नये गांव ब्लॉक मवई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर गायक धनसिंह परते, गायिका वंदना, कुलदीप, संदीप करचाम, प्रताप धुर्वे, जीवन तांडिया, फूल सिंह कुलस्ते, अनूप नंदा, करण धुर्वे, ममता, संजना आर्मो, रामवती सरोते, श्याम धुर्वे ने उपस्थितजनों का मनमोह लिया।

इन महान बलिदानियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया होगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपसरपंच मिश्री लाल धुर्वे, पूर्व सरपंच गन्नों बाई धुर्वे, कोटवार चन्द्रेश कुमार बैरागी, गनपतियां बाई मरावी उपसरपंच, दयावती बाई पंच, सुमित्री मरावी, सुमंती बाई मोबाईजर, सुजला बाई, प्रेमवती कनोजे, रामबाई सेवकली कनोजे, कमल सिंह धुर्वे, मेवा लाल, रामचरण धुर्वे, रमेश धुर्वे, गनपतियां बाई पंच, बिगरो बाई मरावी, दयावती धुर्वे, तिहरो बाई मरावी, भविया मरावी, फूलवती मरावी आदि उपस्थित रहे। बावन गढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच पुरखा के सुरता ग्राम नये गांव ब्लॉक मवई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर गायक धनसिंह परते, गायिका वंदना, कुलदीप, संदीप करचाम, प्रताप धुर्वे, जीवन तांडिया, फूल सिंह कुलस्ते, अनूप नंदा, करण धुर्वे, ममता, संजना आर्मो, रामवती सरोते, श्याम धुर्वे ने उपस्थितजनों का मनमोह लिया।