
This tourist spot emerging from a lot of people
बम्हनीबंजर. टाटरी राता से पांच किलोमीटर दूर स्थित गिद्ली घुघरा जल प्रपात पर्यटन के रूप में उभरने लगा है। वन विभाग के प्रयास से धीरे-धीरे लोग विशेष पर्वों में पिकनिक का मजा लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। नववर्ष में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व प्राकृतिक झरनों को बीच स्नानकर लुफ्त उठाया। पश्चिम सामान्य वन मंडल के बम्हनी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिदï्ली घुघरा में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच बंजर नदी के निकलती धाराओं दृश्य देखकर लोग अनांदित हो जाते हैं। नव वर्ष के बाद मकर संक्रांति में भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। जंगलों से घिरा यह पर्यटन स्थल मनोरम होने के साथ जोखिम भरा भी है, जिसे सुविधाजनक रूप देने शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर वनविभाग ने यहां नशा या शराबखोरी प्रतिबंध लगा दिया है ताकि अनहोनी की घटनाएं न हो। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। यहां से अविरल बहने वाले प्राकृतिक झरने का मनोरम दृश्य सैलानियों को बर्बस ही आकर्षित करता है और हर साल सर्दियों में उनकी बड़ी संख्या नजारा लेने पहुंचती है। यह स्थल धार्मिक होने के साथ पथरीली पहाड़ी के बीच अविरल बहते झरने का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरा-पूरा होकर भी यह सुविधाओं को मोहताज है। जिसकी वजह से इस दार्शनिक केंद्र की ख्याति नहीं बढ़ पा रही। पथरीली पहाडिय़ों व चट्टान निकलते पानी की धार में जलक्रीड़ा तथा वनभोज के लिए अक्सर लोगों की भीड़ यहां जुटती है। खासकर सर्दी के मौसम में पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पिकनिक के लिए परिवार व दोस्तों के साथ हर साल पहुंचते हैं। वन रक्षक द्ववदेश ने बताया कि जल प्रपात तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या न होने इसके लिए वन विभाग द्वारा मार्ग ***** बोर्ड लगाए गए है। लोगों की सुविधा व सुरक्षा के लिए विभाग ने एक चौकीदार भी नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही वन पाल रमेश पठकर भी समय-समय पर निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि गिदïï्ली घुघरा को वन प्रार्णी अनुभव मनोरंजन क्षेत्र घोषित किया गया है। आने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वन को प्रस्ताव भेजा गया है। नववर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। लोगों ने जल प्रपात के बीच स्नानकर लुफ्त उठाया।
Published on:
03 Jan 2018 11:04 am

बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
