23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video story :- इस वर्ष 2600 से अधिक की एचआईवी जांच हुई, 48 पॉजिटिव मिले, पुरुषों की संख्या ज्यादा

विश्व एड्स दिवस विशेष: दस वर्ष में 66 हजार 382 जांच हुई, 659 मिले एचआईवी पॉजीटिव

less than 1 minute read
Google source verification
इस वर्ष 2600 से अधिक की एचआईवी जांच हुई, 48 पॉजिटिव मिले, पुरुषों की संख्या ज्यादा

इस वर्ष 2600 से अधिक की एचआईवी जांच हुई, 48 पॉजिटिव मिले, पुरुषों की संख्या ज्यादा

मंडला. जिले में पिछले 10 सालों में एड्स रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में वर्ष 2013 से अक्टूबर 2023 तक 66382 पुरूष, महिला और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 659 एड्स रोगी सामने आए हैं। एड्स के कारण और निवारण के प्रति लोग जागरूक हुए है। जिसके चलते साल दर साल एड्स की जांच के मामलों में वृद्धि हुई है। यही वजह है कि एड्स रोगी सामने आ रहे है।

एड्स के मरीजों को समय समय में चिकित्सी सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। एड्स से बचने के उपाय भी लोगों को बताए जा रहे है। बता दे कि हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है। जागरूकता के तहत लोगों को एड्स के लक्षण, इससे बचाव, उपचार, कारण इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाती है और इसके साथ ही जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं जिससे इस महामारी को जड़ से खत्म करने के प्रयास किए जा सकें। साथ ही एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों की मदद की जा सकें। एड्स के बारे में आज शायद ही कोई अनभिज्ञ हो। सरकार और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा समय.समय पर विभिन्न तरीकों से एड्स के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है पर विडंबना यह है कि लोग जानकर भी अनजान बने हुए हैं। हर साल की तरह आज भी विश्व एड्स दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर एक सच यह भी है कि आज भी हमारे देश में, हमारे शहर में एड्स के चक्रवात में फंसे लोगों की स्थिति बेहतर नहीं है। आखिर इसकी क्या वजह है, स्थिति में कितना सुधार है और संस्थाओं द्वारा इस क्षेत्र में कितना बेहतर कार्य किया जा रहा हैए यह भी सोचनीय है।