सारी मन्नतों को पूरा कर देगा ये कछुआ...
मंडला। फेंगशुई की मानें तो घर में कछुए की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता हैं। इसी के चलते अधिकांश घरों में कई तरह के कछुए की प्रतिमा को रखने का चलन चल गया हैं। यहां तक की लोगों ने अच्छी किस्मत के लिए कछुए की डिजाइन की बनीं रिंग भी अंगुलियों में पहनना शुरू कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंडला जिले में एक कछुआ पट भी है जहां लोग मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। कहा जाता है कि कितनी भी बड़ी मन्नत हो यहां मांगने पर पूरी हो जाती है।
सपने में कहीं गई थी बात
जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत काताजर, यहां से घटिया कान्हा नेशनल पार्क रोड पर है। इस स्थान पर कछुआ धाम स्थित है। यहां के लोगों का कहना है कि ये मिट्टी का कछुआ उमरडीह के जंगल में था। उसी दौरान गांव के ही एक शख्स के सपने में आया कि कछुआ का कहना है कि मुझे किसी सही जगह पर स्थापित किया जाए। वहीं दूसरी ओर यदि पारौणिक मान्यता को मानें तो कूर्म अवतार को (कच्छप अवतार) कछुआ अवतार भी कहते हैं। कूर्म अवतार में भगवान विष्णु ने क्षीरसागर के समुद्रमंथन के समय मंदर पर्वत को अपने कवच पर संभाला था। इस प्रकार भगवान विष्णु, मंदर पर्वत और वासुकि नामक सर्प की सहायता से देवों एवं असुरों ने समुद्र मंथन करके चौदह रत्नों की प्राप्ति की। इस समय भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप भी धारण किया था।
कछुए को माना भगवान का रूप
सपने में आने के बाद गांव वालों ने कछुए को भगवान का रूप मानते हुए नये स्थान की तलाश की, जहां कछुए के आकार की मूर्ति मिली। जब यहां मूर्ति मिली वह आकार में काफी छोटी थी। ग्रामीणों ने उसे स्थापित कर दिया लेकिन धीरे-धीरे इसका आकार बड़ा होने लगा और देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। दूरगदूर से लोग इसके दर्शन के लिए आने लगे। यहां पर आने के बाद लोगों की मन्नते में भी पूरी होने लगी। इसकी प्रसिद्धि को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा यहां हर साल मेले का आयोजन भी किया जाता है।
कछुए से होते हैं ये लाभ
- अगर आपको संतान की प्राप्ति चाहिए तो किसी और कछुए की तरफ ध्यान ना दें। इसके लिए घर में ऐसा कछुआ रखें, जिसकी पीठ पर बच्चे वाला कछुआ हो।
- घर में हमेशा ही क्लेश, लड़ाई- झगड़ों आदि का माहौल रहने पर कछुए का जोड़ा रखने से माहौल सकारात्मक होता हैं।
- अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको कोई दूसरा नहीं, बल्कि क्रिस्टल से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए। इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखें और मुंह अंदर की तरफ रहे। ध्यान रहे इसे किसी सूखे स्थान पर रखने की बजाय बर्तन में पानी भरकर रखें।
- कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपको कैरियर में सफलता नहीं मिल रही हैं तो आपको अपने आस- पास मेटल से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए जो कैरियर के लिए शुभ माना जाता हैं।
- घर में आए दिन सदस्यों का बीमार पड़ना और किसी भी प्रकार की दवाईयों का कोई खास असर ना होने की स्थिति में घर में मिट्टी से बना हुआ कछुआ रखें।
- अगर आपने अभी अभी कोई नया व्यापार शुरू किया हैं तो आपको चांदी से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए जो आपके व्यापार को सफलता तक पहुंचाने में मदद कर सके।