2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के लिए तरह-तरह के जतन, टोटकों के जरिए इंद्रदेव को मनाने का प्रयास

इन्द्र देव को मानने किसी ने रखा उपवास तो किसी ने कराया मेंढ़कों को नाच...खेरमाई मंदिर में सेला नृत्य के साथ हुआ भंडारा..

2 min read
Google source verification
mandla_totka.jpg

मंडला. मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश की बेरूखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तय समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन मानसून ऐसा रूठा कि कई इलाके अभी भी अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। मंडला जिले के निवास क्षेत्र में भी बारिश न होने के कारण किसानों ने तरह तरह के टोटके शुरु कर दिए हैं और रूठे इंद्रदेव को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो उनकी फसल पूरी तरह से सूख जाएगी।

देखें वीडियो-

इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटकों का सहारा
जानकारी के अनुसार निवास जनपद के ग्राम पंचायत नम गांव व पोषक ग्राम मलहरी में ग्रामीणों ने आज बुधवार को इन्द्र भगवान को मनाने के लिए तरह तरह के टोटके किए। एक दिन पूर्व ही ग्राम के कोटवार के द्वारा मुनादी कर दी गई थी कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का काम बुधवार को नहीं करेगा। इसी कारण बुधवार को न तो गांव से कोई खेतों में काम करने गया और न ही कोई रोजगार गारंटी में मजदूरी करने के लिए गया। बुधवार को सुबह से ही ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल तीन किलोमीटर दूर गोरी नदी (गोर) घूघरा पहुंची यहां से स्नान करने के बाद एक लोटे में जल भरकर पैदल नंगे पैर जल लेकर गांव के खेरमाई माता मंदिर पहुंची जहां उन्होंने जल चढ़ाया और उपवास रखा। वहीं ग्रामीण व युवा बच्चे एक मेंढक को एक लकड़ी में बांधकर घर घर पहुंचे। इस मेंढक पर घर में मौजूद महिलाओं ने जल चढ़ाया दक्षिणा भी दी। इस तरह से ग्रामीण और युवा भी खेरमाई मंदिर पहुंचे जहां मंदिर में विधि विधान से पूजा कर अच्छी बारिश की कामना की गई और सेला नृत्य के साथ मंगल गीत गाए गए साथ ही कन्या भोज का भी आयोजन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और इलाके में अच्छी बारिश करेंगे।

देखें वीडियो-

Story Loader