मंडला. मंगलवार को जिला योजना भवन में ग्राम पंचायत चरगांव विकासखंड बिछिया के ग्रामीण पहुंचे और अपर कलेक्टर मीना मसराम से मुलाकात की। चरगांव के ग्रामीणों ने सरपंच पर सरकारी राशि को गबन के आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि 2015 से 2022 की पंचवर्षीय योजना में सरपंच एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा सरकारी राशि को मिलीभगत करके गबन कर दिया गया है। शिकायत आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत चरगाव तहसील जिला मंडला के द्वारा मंगलवार को बिछिया, जनसुनवाई में सन 2015 से 2022 तक पंचवर्षीय योजना में सरपंच े एंव अन्य व्यक्तियों के द्वारा सांठ गांठ करके सरकारी राशि का दुरूपयोग किया गया है। हितग्राहियों को पता भी नहीं हैं और उनके नाम से फर्जी तरीके से राशि आहरण कर ली गई है और अन्य निर्माण कार्य का भी पूर्ण नहीं किया गया है जिसकी राशि आहरण कर ली गई है। पंचायत का कम्प्यूटर सिस्टम भी पंचायत में नहीं है। तो दूसरी तरफ शमसान घाट भी आधा अधूरा छोड दिया गया है। निर्माण कार्यो में ग्राम से लगे तीनों गांव में सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार मचा रखा है जिसकी शिकायत अपर कलेक्टर करने पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बिंदुवार शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग की है।
अधूरा हुआ निर्माण और निकाल ली पूरी राशि
कछार तालाब की राशि 6 लाख 80 हजार है एवं चरगांव एंव मोहल्ला बैहाटोला तलाब चरगांव की राषि 7.51 लाख एंव चार कच्ची नाली जिसमें 3 कच्ची नाली चरगांव में बिन्नू के घर से हेंमत के घर तक और बिन्नू के घर से धिरजू के घर तक और हीरा लाल सैयाम के घर से हरलाल के घर के पास हेडपंप तक एंव नाली ग्राम उमरडीह में स्वीकृत है। इनके अलावा मेंढ बंधान खेत तलाब पडत भूमि का राशि भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। ये काम कागजों में होकर राशि इनके द्वारा निकाला गया है। इन कार्यों के अलावा और अन्य कार्यो का भी भ्रस्टाचार उजागर होने की संभावना हैं जो कार्य नहीं हुई है जिनकी राशि फर्जी तरीके से निकल चुकी है।