5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे निर्माण के लिए मजदूर करेंगे पदयात्रा

मंडला-जबलपुर हाइवे निर्माण की धीमी गति से बढ़ा आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 21 May 2019, 11:25 AM IST

 highway construction

Work will be hiked for highway construction

मंडला. जबलपुर-मंडला हाइवे की महज 90 किमी लंबी सडक़ बनने के लिए निर्माण कंपनियों को चार साल का लंबा अंतराल भी कम पड़ गया क्योंकि आदिवासी बहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां विकास कार्य कम इसकी आड़ में शोषण अधिक होता है। तमाम जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अधिकारी वर्ग की मनमानी चरम पर है और साथ ही उनके अधीन काम करने वाली ज्यादातर एजेंसियां भी आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के पिछड़ेपन का जमकर फायदा उठाती हैं। यही कारण है कि मंडला-जबलपुर हाइवे का निर्माण कार्य चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। यही कारण है कि इस हाइवे के दोनों ओर स्थित गांवों के लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाइवे पर चकाजाम करने के बावजूद भी जब कोई हल नहीं निकला तो अब इस आंदोलन में शामिल हो गया है ग्रामीण किसान, पंचायत मजदूर महासभा और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन सौंपते हुए सूिचत किया है कि महासभा 25 से 28 मई तक क्षेत्र में जबर्दस्त आंदोलन करने जा रही है। जबलपुर मंडला मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण किसान पंचायत मजदूर महासभा के तत्वावधान में नारायणगंज से मंडला जिला मुख्यालय तक वृहद पद यात्रा, धरना प्रदर्शन, पुतला दहन व ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
25 मई से शुरु होगी पदयात्रा
ग्रामीण किसान पंचायत मजदूर महासभा के संयोजक इंद्रजीत भंडारी ने बताया कि 25 मई शनिवार को सुबह 9 बजे से पदयात्रा तहसील नारायणगंज मुख्यालय से शुरू होगी जो शाम को चिरैडोंगरी पहुंचेगी यहां पर आंदोलनकारी रात्रि विश्राम करेंगे इस दौरान ग्रामीणों से संवाद चर्चा एवं परिचर्चा भी होगी। 26 मई को पदयात्रा चिरैडोंगरी से शुरू होगी जो बबैहा ग्राम पहुंचेगी यहां पदयात्रा में शामिल आंदोलनकारी रात्रि विश्राम करने के साथ-साथ ग्रामीणों से संवाद करेंगे। 27 मई को बबैहा से पदयात्रा शुरू होकर जिला मुख्यालय मंडला के कटरा पंचायत पहुंचेगी यहां पर आंदोलनकारी रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 28 मई को पद यात्रा कटरा से शुरू होगी जो जिला मुख्यालय स्थित बंजर क्लब चौराहा के नजदीक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। यहां महासभा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर-मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड भोपाल का पुतला दहन भी किया जाएगा।
ओबीसी महासभा में भी आक्रोश
कल अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने भी कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाईवे रोड बनाने के पूर्व सर्विस एप्रोच रोड बनाई जाती है इसके बाद ही हाईवे रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाता है। लेकिन मंडला-जबलपुर हाइवे पर आज तक अप्रोच रोड नहीं बनाई गई है और सीधे हाईवे रोड का निर्माण आरंभ कर दिया गया है जो बेहद ही मंथर गति से चल रहा है । इसी अवधि में मंडला से चिल्पी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन मंडला जबलपुर हाईवे निर्माण कार्य में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इस मार्ग में भारी एवं छोटे वाहनों का आवागमन बेहद सुरक्षित होगा हो गया है और दुर्घटनाओं का अंदेशा कई गुना बढ़ गया है। जबलपुर जाने के लिए यात्रियों को वाया निवास जाना पड़ रहा है निवास से मनेरी तक की रोड सिंगल है जिस की पटरी बरसात के पूर्व भराई जानी चाहिए और रात्रि में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।