
किशोरों के साथ मनाया विश्व मधुमेह दिवस
किशोरों के साथ मनाया विश्व मधुमेह दिवस
मंडला। भारत में तेजी से मधुमेह के मरीज बढ़ रहे है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व मधुमेह दिवस प्रति वर्ष 14 नबंवर को मनाया जाता है। जिसमें लोगों को मधुमेह होने के कारणों और इससे बचाव की जानकारी दी जाती है। जिससे लोग इस बीमारी से सावधानी बरत सके। इस बार 14 नबंवर को रविवार है। जिसके कारण यह कार्यक्रम 13 नबंवर को मंडला जिले नौ विकासखंड में आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर, परामर्शदाता द्वारा ग्राम स्तर पर, स्कूलों व किशोर, किशोरियों की बिगे्रड बैठक के बीच मनाया गया।
विश्व मधुमेह दिवस पर नारायणगंज के शासकीय हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंगोली, मेहंदी, गीत, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गर्ई। इसके साथ मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। नारों के माध्यम से लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल प्राचार्य एएस उइके, अतिथि शिक्षक विनय नामदेव, मनोज झारिया, शुभम श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर संजय सोनी, इंद्रा उइके, साथिया विष्णु बर्मन, वंदना मरावी, सरस्वती यादव समेत स्कूल के छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य एएस उइके ने छात्रों को बताया कि मधुमेह होने का कारण अपनी जीवन शैली में बदलाव, अधिक मसालेदार भोजन कम व्यायाम करना, बढ़ते तनाव के कारण मधुमेह (डायबटीज़) का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह रोगियों में अन्य रोगियों की तुलना में हृदयघात भी अधिक होता है। मास्टर ट्रेनर संजय सोनी, इंद्रा उइके ने छात्रों को बताया कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है और इस समस्या से बाहर आने के लिए अत्यंत आवश्यक है की इस विषय पर किशोर किशोरों एवं युवाओं को इस बीमारी सही जानकारी हो।
प्रशिक्षक संजय, इंद्रा ने बताया कि यह दिवस हमें एक अवसर प्रदान करता है की किशोर किशोरी और युवाओं के माध्यम से इस रोग से जुड़ी समस्या की गंभीरता को आम नागरिक तक पहुंचाया जाए और इस रोग में किये जाने वाले बचाव पर भी सही दिशा में चर्चा हो सके। जिसके लिए यह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मधुमेह दिवस पर छात्रों ने रंगोली, मेहंदी, गीत, चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम सानिया मंसूरी, रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी नामदेव, गीत प्रतियोगिता में ललीता मरावी, मेंहदी प्रतियोगिता में वंदना मरवी प्रथम स्थान पर रही।
Published on:
14 Nov 2021 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
